{"_id":"5b41b2314f1c1b0e278b52e7","slug":"look-out-release-against-moga-s-former-sp-raj-jeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा के पूर्व एसपी राज जीत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश भागने की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के पूर्व एसपी राज जीत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश भागने की खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के पूर्व एसपी राज जीत सिंह के विदेश भाग जाने की मीडिया खबरों पर संज्ञान लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज केस में राज जीत सिंह से पूछताछ की जानी बाकी है। इस मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ आरोप दर्ज हैं । इंद्रजीत सिंह जब तरनतारन में तैनात था तब राज जीत सिंह वहां एसएसपी थे।
एफआईआर के अनुसार लैब स्टाफ की मिलीभगत से कुछ ड्रग तस्कर जप्त किए गए ड्रग्स के केमिकल एग्जामिनेशन में क्लीन चिट हासिल करने में सफल हो गए थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर इंदरजीत ने राज जीत सिंह के साथ मिलकर लैब स्टाफ में मुख्य आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार करने की बजाय उसे बचकर निकल जाने का अवसर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर इंद्रजीत में लैब स्टाफ से कोई पूछताछ भी नहीं की।
प्रवक्ता के अनुसार यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले में पैसों का लेनदेन हुआ। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जारी किया गया लुक आउट नोटिस पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो को भेजा गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स और देश से बाहर निकलने के अन्य रास्तों पर तैनात मामले को भेजा गया है ताकि राज जीत सिंह को देश से बाहर जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
मोगा से ट्रांसफर किए जाने के बाद राज जीत सिंह इस समय कमांडेंट चौथी बटालियन मोहाली में तैनात हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से कड़े निर्देश मिले हैं कि न सिर्फ लंबित मामलों में बल्कि अधिकारियों के खिलाफ नए आरोपों की जांच और उन पर सख्त कार्रवाई को तुरंत यकीनी बनाया जाए।