फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Elections Preparation in Punjab

बठिंडा से हरसिमरत, संगरूर से ढींढसा उतरेंगे मैदान में

Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections Preparation in Punjab
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने का अधिकार सौंप दिया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के में सुखबीर ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सभी पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को विचारविमर्श भी किया।

सूत्रों के अनुसार जहां बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल और संगरूर से सुखदेव सिंह ढींढसा का शिअद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना तय है, वहीं आनंदपुर साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को पार्टी टिकट दिए जाने पर लगभग सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


‘मैनूं पार्टी तों न कढवा देओ’
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को प्रधानमंत्री बनाए जाने के संबंध में तीसरे मोर्चे के नेताओं की ओर से की गई बयानबाजी पर सुखबीर से पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘यार मैनूं पार्टी तों न कढवा देओ, प्रधान तां मैं हां, पर सारिया पावरां बापू कोल नें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिअद के सरपरस्त और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे प्रदेश में ही रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। राष्ट्रीय राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

फुल्का से कोई फर्क नहीं

‘आप’ की ओर से लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से एडवोकेट एचएस फुल्का को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने से संबंधित सवाल पर सुखबीर ने कहा कि इससे शिअद को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसमें कोई दो राय नहीं कि दंगा पीडि़तों के केस लड़ने में शिअद ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन अगर वे किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं तो इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं। सुखबीर ने कहा कि फुल्का वकील हैं और पैसे लेकर केस लड़ते रहे हैं। अब राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत है।


छोटी बातें करते हैं बाजवा-खैरा : सुखबीर

एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी पंजाब के विकास को लेकर बड़ी सोच है। वे छोटी-छोटी बातों में नहीं पड़ते। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की सोच छोटी है, इसलिए प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा जैसे नेता छोटी-छोटी बातों में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed