फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties

युवाओं को लेकर राजनीतिक दलों का नजरिया

Sun, 16 Mar 2014 08:44 PM IST
अजय गर्ग/अमर उजाला, रोहतक
अजय गर्ग/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 16 Mar 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए मैदान में उतर आई है। चुनाव में इस बार जहां युवा मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे, वहीं प्रदेश की पार्टियों में युवा नेताओं पर अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


इस बार हरियाणा में 70 लाख से ज्यादा युवा मतदान करेंगे। जीत दर्ज करने के लिए पार्टियों का फोकस इन्हीं युवा मतदाताओं पर ज्यादा रहेगा।

03 लाख 49 हजार वोटर 18-19 वर्ष के

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
प्रदेश में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटर 39 साल से कम उम्र के हैं। वहीं, 18-19 वर्ष के साढ़े तीन लाख मतदाता भी अहम रोल अदा करेंगे। कॉलेज गोइंग इन युवाओं को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए कई पार्टियां पहले ही अपनी छात्र विंग के जरिये सदस्यता अभियान चला चुकी हैं।

ये युवा मतदाता अभी कच्ची मिट्टी की तरह हैं, जिन्हें जिस विचारधारा में ढाला जाएगा, वे ढल जाएंगे। इस वजह से सभी पार्टियों ने अपनी छात्र विंग को इनकी काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं युवा नेता

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
युवाओं को जोड़ने के लिए पार्टी ने कॉफी विद नमो कार्यक्रम चलाया था। पिछले दिनों भाजपा से लगभग 86 हजार युवा और 33 हजार छात्र जुड़े थे। भाजपा युवाओं को कॅरियर जैसे मुद्दों पर पार्टी से जोड़ रही है।
- मुकेश गौड़, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

पार्टी युवाओं पर खास फोकस कर रही है। पिछले दिनों युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग साढ़े तीन लाख युवा वोटरों को पार्टी से जोड़ा गया।
- दिग्विजय सिंह चौटाला, अध्यक्ष, इनसो

विज्ञापन

ये भी कहते हैं कुछ

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों लगभग एक लाख नए युवाओं को भी पार्टी की युवा विंग से जोड़ा गया है। युवाओं को पार्टी की नीतियों और पिछले सालों में किए गए कामों के जरिये वोट करने की अपील की जा रही है। युवा कांग्रेस की कोशिश है कि इस बार छात्र संघ चुनाव को भी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करवाया जाए।
- अमित सिहाग, प्रदेशाध्यक्ष, युवा कांग्रेस

युवाओं को लेकर कांग्रेस के विचार

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
कांग्रेस ने हाल ही में युवा चेहरे और राहुल के करीबी डॉ. अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी है। सिरसा से वर्तमान सांसद अशोक तंवर के सामने कांग्रेस को दस सीटें जीतकर देना एक बड़ी चुनौती है।

वहीं, रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का भी युवाओं के बीच अच्छा क्रेज है। हाल ही में पार्टी ने उन्हें सोशल मीडिया की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल भी युवाओं खासकर खिलाड़ियों में खासे लोकप्रिय हैं।

वहीं, भिवानी से सांसद श्रुति चौधरी भी अपने संसदीय क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। अब तक घोषित सात लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों में से कांग्रेस में ही सबसे ज्यादा युवा चेहरे हैं।

युवाओं के बारे ये कहना है इनेलो का

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला के जेल में जाने के बाद पार्टी की कमान एक तरह से उनकी अगली पीढ़ी ने बखूबी संभाली है।

दुष्यंत चौटाला को जहां हिसार से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। वहीं, दिग्विजय चौटाला भी तूफानी दौरे कर रहे हैं। कर्ण चौटाला भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

युवा वोटर के बारे में भाजपा-हजकां

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
हरियाणा जनहित कांग्रेस में प्रचार की कमान पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ही संभालेंगे। उनके बेटे भव्य बिश्नोई भी पिछले एक साल से जनसभाओं में भाग ले रहे हैं।

वहीं, अगर भाजपा की बात की जाए तो इस समय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम पर ही वोट मांगे जा रहे हैं। वहीं, कैप्टन अभिमन्यु भी युवा चेहरे के रूप में प्रदेश भाजपा में सक्रिय हैं।

युवाओं को लेकर 'आप' भी सचेत है

Loksabha Elections, Haryana, Young Voters, Political Parties
प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी इस लोकसभा चुनाव में जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। युवाओं में आप को लेकर उत्साह है। प्रदेश में अरविंद केजरीवाल की ही पहचान है। हालांकि रोहतक सीट से उम्मीदवार नवीन जयहिंद भी प्रदेश में दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed