फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag

चंडीगढ़ में जीत के लिए 'आप' के 7 पंच

Sun, 16 Mar 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
आम आदमी पार्टी (आप) ने विरोधियों को ढेर करने के लिए सात टीमें बनाई हैं। ये टीमें प्रचार के तंत्र को मजबूती देंगे। आप की प्रचार रणनीति बनाने में एनआरआई डॉ. मुनीष कुमार रायजादा की काफी अहम भूमिका है।
विज्ञापन


उन्हें चंडीगढ़ का कैंपेन मैनेजर बनाया गया है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार और फंडिंग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। एक नजर डालते हैं पार्टी सात पंच पर।
विज्ञापन


आईटी टीम

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
इसका काम सोशल मीडिया, फोन कॉलिंग और ई-मेल से पार्टी का प्रचार और वोटरों का डाटा इकट्टा करना होगा।

यह टीम वट्स अप, फेसबुक, ट्विटर और ई-मेल के माध्यम से वोटरों के जवाब और पार्टी की नीतियों से अपडेट कराएंगे।

जल्द ही फोन कॉलिंग से भी प्रचार शुरू होगा। इस टीम का नेतृत्व गुल के भाई शेरबीर और आईटी एक्सपर्ट आशीष त्यागी कर रहे हैं।

वालंटियर मैनेजमेंट सेल

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
प्रचार में वालंटियर की भूमिका अहम होगी। वालंटियर के साथ बैठक करना, डोर टू डोर कैंपेनिंग के लिए उन्हें तैयार करना और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

फंड रेजिंग एंड एकाउंट सेल

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
इसका मुख्य काम पार्टी के लिए फंड इकट्ठा करना और उसे तरीके से खर्च करना होगा। पार्टी की नीति के मुताबिक वह चंदे के बल पर ही चुनाव लड़ती है, इसलिए यहां भी इसका गठन किया गया है। चुनावी चंदे के लिए तैयार बुकलेट कार्यकर्ताओं को सौंप दी है।

बूथ मैनेजमेंट टीम

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
चुनाव के दिन वोटरों को पोलिंग स्टेशन पर ले जाने की जिम्मेदारी बूथ सदस्यों की होती है। पार्टी ने इसके लिए एक टीम तैयार की है। इस टीम का काम अलग-अलग स्टेशनों पर एक बूथ टीम को तैयार करना है। इसके लिए टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

इवेंट मैनेजमेंट टीम

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
उम्मीदवार का अगले दिन का क्या शेड्यूल होगा? प्रचार की अनुमति लेना और वालंटियर को सूचना देना, इस टीम का प्रमुख का काम होगा। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया है, जो शहर की भौगोलिक स्थिति को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।

ऑफिस मैनेजमेंट सेल

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
वालंटियर के लिए चाय, नाश्ते और खाने का इंतजाम करना इस सेल की जिम्मेदारी होगी। आफिस को मेंटेन करना और डे टू डे जरूरतों को पूरा करना होगा।

मीडिया सेल

Loksabha Elections, Chandigarh, AAP, Gul Panag
मीडिया को आप की गतिविधियों से अवगत कराना। उन्हें प्रेस नोट भेजना, शेड्यूल व कार्यक्रम और प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी देना सेल का मुख्य काम होगा। यदि कोई अचानक कार्यक्रम तय हो रहा है तो उसकी जानकारी देना भी पार्टी की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed