फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: Vinod Sharma and Namo Namo

विनोद शर्मा की जुबां पर आया अब नमो-नमो

Sun, 09 Mar 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
loksabha election: Vinod Sharma and Namo Namo

जनचेतना यात्रा महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक विनोद शर्मा ने मंच से नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान किया।

विज्ञापन


शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भजनलाल परिवार से अपने पुराने रिश्तों की भी दुहाई दी।

थीम पार्क में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला उनका व्यक्तिगत नहीं है।

जनता के हितों और उनकी अनदेखी के चलते आम जन की राय पर ही यह फैसला लिया है। मंच से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के विकास का मॉडल दुनिया गुजरात में देख चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसमें एक गरीब परिवार से संबंधित चाय बेचने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर 1984 के दंगों पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चिल्लड़ हौद कांड में बनाई गई कमेटी अगर एक माह तक इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी तो इसके लिए संघर्ष शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हर कोई कांग्रेस में चुनाव लड़ने से भाग रहा है। राज्यसभा में पहुंची कुमारी सैलजा, बीरेंद्र सिंह, सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक इसका प्रमाण हैं।

विनोद शर्मा ने 19 नवंबर 2013 को कुरुक्षेत्र में गीता जन्मस्थली ज्योतिसर से जनचेतना महायज्ञ का शुभारंभ किया था। इसके बाद राज्यभर की यात्रा कर सैकड़ों सभाएं की। उनके साथ उनकी पत्नी शक्तिरानी शर्मा भी थीं। वहीं इससे पूर्व उन्होंने हवनकुंड में पूर्णाहुति डाली।


ये रहे विशेष रूप में मौजूद
मंच संचालन अंबाला से कांग्रेसी धर्मपाल कालिया, राजकुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर यमुनानगर से अध्यापक संघ से जुड़े केके जोशी, नारायणगढ़ से नरेंद्र शर्मा, आरके कालिया, रादौर से डॉ. हरबंस लाल, भिवानी से जयभगवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
 
बनारस के पंडितों ने किया अनुष्ठान
जनसभा से पहले विनोद शर्मा और उनकी पत्नी ने लोक सेवा पंचायत हरियाणा की ओर से आयोजित जनचेतना महायज्ञ में आहुति डाली। यह अनुष्ठान बनारस से आए विद्वान पंडितों वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed