फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

हरियाणा और पंजाब से 'आप' के ये हैं सात नए योद्धा

Mon, 10 Mar 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Mar 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब के सियासी महासमर का नजारा कुछ अलग रहने वाला है। राज्य में आमतौर पर कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन की आमने-सामने टक्कर तक सिमटे रहने वाले चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने गैर सियासी लोगों को दोनों दिग्गज दावेदार धड़ों के सामने उतार दिया है। ‘आप’ ने पहली लिस्ट में पटियाला से डा. गांधी और लुधियाना से एचएस फुलका को टिकट देने दिया है।

विज्ञापन

पंजाब में 'आप' के तीन नए खिलाड़ी

loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

सोमवार को जारी सूची में पंजाब में तीन सीटों पर जिन उम्मीदवारों को उतारा है, उनमें एक जाने-माने हास्य कलाकार और दूसरे शायर हैं। ‘आप’ ने कॉमेडी आर्टिस्ट भगवंत मान को संगरूर सीट से टिकट दिया है जबकि शिक्षाविद और शायर प्रो. साधू सिंह फरीदकोट से पार्टी उम्मीदवार होंगे। इनके अलावा गुरदासपुर से सुच्चा सिंह छोटेपुर को टिकट दिया गया है। तीनों सीटों पर ये उम्मीदवार कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन के चुनावी गणित पर असर डालने में सक्षम भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो सीटों में डॉक्टर और एडवोकेट को टिकट

loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

आम आदमी पार्टी ने अब तक पंजाब में घोषित किए अपने उम्मीदवारों में गैर सियासी लोगों को तरजीह दी है। लुधियाना से एडवोकेट एचएस फूलका को प्रत्याशी घोषित किया गया जो 1984 के सिख विरोध दंगे के पीड़ितों के लिए मुकदमे लड़ते रहे हैं। इनके अलावा पटियाला से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा की चार सीटों पर लड़ेंगे 'आप' के ये उम्मीदवार

loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा की चार लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। राज्य में छह सीटों पर पार्टी पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी के हरियाणा ईकाई के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से ललित अग्रवाल, फरीदाबाद से पुरुषोतम डागर, करनाल से परमजीत सिंह और अंबाला से एसपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

छह सीटों के लिए पहले ही उम्मीदवार घोषित

loksabha election: seven new candidate of AAP from Haryana and Punjab

पार्टी के हरियाणा ईकाई के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा ने बताया कि छह सीटों पर गुड़गांव से योगेंद्र यादव, हिसार से डॉ. युद्धवीर सिंह ख्यालिया, कुरुक्षेत्र से बलविंद्र कौर, रोहतक से नवीन जय हिंद, सिरसा से पूनम चंद रती और सोनीपत से जय सिंह को उम्मीदवार पहले ही घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed