फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: Learn poll results on mobile

अब मोबाइल पर जानें चुनाव के रिजल्ट

Sat, 22 Mar 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election: Learn poll results on mobile

यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर को लोगों को 16 मई को चुनाव परिणाम की पल पल की खबर मोबाइल पर दी जाएगी।

विज्ञापन


कौन कितने वोट से आगे चल रहा है या किसे अब तक कितने वोट मिले हैं यह अलर्ट मोबाइल पर भेजा जाएगा। अलर्ट को अपने मोबाइल पर हासिल करने के लिए लोगों को पहले अपने फोन नंबर को रजिस्टर कराना होगा।

यह जानकारी वीरवार को चंडीगढ़ के गृह सचिव और चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अनिल कुमार ने दी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने मोबाइल से आरईजी टाइप कर 9216164606 पर एसएमएस भेजना होगा।
विज्ञापन


वीरवार को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन के चुनाव विभाग ने अपने स्तर पर इस बार एसएमएस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान के दिन लोगों को एसएमएस से यह पता चल जाएगा कि उनके मतदान केंद्र पर कितनी भीड़ है। इसके लिए लोगों को क्यूयूई लिखकर अपना मतदान केंद्र नंबर टाइप कर 9216164606 पर एसएमएस करना होगा।

हर मतदान केंद्र पर ब्लाक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को हर 15 मिनट पर अपडेट करना होगा कि उनके मतदान केंद्र में कितने लोगों की लाइन है। बीएलओ के मोबाइल रजिस्टर्ड होंगे।

उन्होंने बताया कि जितने भी एक बार मतदान केंद्र पर भीड़ की जानकारी लेने के लिए एसएमएस भेज दिया है उसे बार बार एसएमएस नहीं करना होगा। जैसे ही लाइन 10 लोगों तक पहुंचेगी, लोगों को सूचना मिल जाएगी।


प्रशासन को उम्मीद है कि इस सेवा के शुरू होने के बाद मतदान का प्रतिशत 80 के आसपास रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान से पहले लोग एसएमएस के माध्यम से अपने मतदान केंद्र, चुनाव शेड्यूल और चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी ले पाएंगे।

इसके लिए चुनाव विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। एसएमएस से कितने लोग जानकारी हासिल करते हैं इसका पूरा रिकार्ड रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed