फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

'आप' के रास्ते पर बीजेपी, एक गुगली और 3 बोल्ड

Sun, 16 Mar 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

चंडीगढ़ में सियासत की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। आम आदमी पार्टी से इसकी शुरुआत हुई और भारतीय जनता पार्टी भी ठीक उसी रास्ते पर दिखाई थी। केवल कांग्रेस ने अपने पुराने नेता पवन बंसल पर विश्वास जताया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के बाद भाजपा ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री का दांव खेल दिया है। किरन खेर को टिकट देने की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ सीट पर भाजपा का सस्पेंस भी खत्म हो गया। वहीं पार्टी हाईकमान की इस गुगली ने भाजपा चंडीगढ़ के तीनों बड़े नेताओं को क्लीन बोल्ड कर दिया।

विज्ञापन

दिन भर चंडीगढ़ सीट पर अटकलें चलती रही

loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

शनिवार पूरा दिन चंडीगढ़ सीट पर अटकलें चलती रही और देर रात 11 बजे पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की जिसमें चंडीगढ़ का भी नाम भी शामिल था। चंडीगढ़ सीट पर पिछले काफी समय से गहरी राजनीतिक चालें चल रही थी।

प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन टिकट के लिए अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए थे। तीनों नेता अपने समर्थकों के साथ सप्ताह भर से दिल्ली में डेरा भी जमाए बैठे थे।

चंडीगढ़ से पूरा नाता रहा है किरण खेर का

loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

किरन खेर का चंडीगढ़ से पुराना नाता है। उन्होंने चंडीगढ़ से ही पढ़ाई की और उनका पुश्तैनी घर भी सेक्टर-8 में है। पार्टी के चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर किरन खेर नजर आती हैं।

किरण खेर ने टिकट कन्फर्म होने के बाद बताया कि मेरे लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करूंगी। अब थोड़े ही दिन बचे हैं, इसलिए अब काफी तैयारियां करनी है।

विज्ञापन

शहर में महिलाओं में होगी टक्कर

loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

शहर में ऐसा पहली बार होगा जब लोकसभा चुनाव में तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हों। भाजपा की ओर से किरन खेर, आप से अभिनेत्री गुल पनाग और बसपा से जन्नत जहां चुनावी मैदान में हैं। वहीं इन तीनों महिलाओं के बीच कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल अकेले पड़ गए हैं।

किरन खेर का नाम घोषित होने के बाद सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि तीनों बड़े नेता क्या उन्हें समर्थन करेंगे। इस बारे में जब हरमोहन धवन से बात की गई तो उनका कहना था कि वह इस बारे में दिल्ली से लौटकर ही बात करेंगे। वहीं पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने तो इस्तीफा तक देने की बात कह दी है।

टिकट कहीं और, जश्न कहीं और

loksabha election: kiran kher candidate from BJP for chandigarh

भाजपा की लिस्ट जारी होने से पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के घर पर जश्न शुरू हो गया था। धवन के नजदीकी टिकट को लेकर इतने निश्चित हो गए थे कि उन्होंने घर पर लड्डू  बांटकर जश्न भी मनाना शरू कर दिया था। लेकिन जैसे ही घोषणा किरन खेर के नाम की हुई तो सारे जश्न के माहौल पर पानी फिर गया।

वहीं पार्टी के इस फैसले के बाद प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को बहुत बड़ा झटका लगा। अभी तक वह अपनी टिकट को लेकर काफी निश्चिंत नजर आ रहे थे, लेकिन किरन खेर का नाम घोषित होने के बाद उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed