{"_id":"0989480f97b4225f9a5e512e821ea064","slug":"loksabha-election-first-code-of-conduct-violation-complain-to-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है आचार संहिता के उल्लंघन की पहली शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्या है आचार संहिता के उल्लंघन की पहली शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो ने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी को हुड्डा सरकार की शिकायत भेजकर सरकार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इनेलो के प्रदेश महासचिव ने कहा कि 5 मार्च को चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।
इसके बावजूद हुड्डा सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास फंड के 74 करोड़ रुपये हरको बैंक सेक्टर-17 से आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाकर सीधे-सीधे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
ये रकम मुख्यमंत्री के आदेशों पर चुनावों की घोषणा होने के बाद भेजी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को भी शिकायत की प्रति भेजी है। पार्टी ने संपत से तुरंत आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बैंक अधिकारियों पर यह भी दबाव बना रही है कि वे इन डेबिट नोट्स को 4 मार्च की तारीख में स्वीकार करें, ताकि आचार संहिता के उल्लंघन मामले से बचा जा सके।
विज्ञापन
इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा पंचायत विकास विभाग के वित्तायुक्त जो हरियाणा ग्रामीण विकास फंड बोर्ड के चेयरमैन हैं और बोर्ड के प्रबंध निदेशक भी
उन्होंने सभी फिक्स डिपॉजिट को तुड़वाकर सेविंग खातों में डलवाने का काम किया ताकि मुख्यमंत्री व चेयरमैन के आदेशों पर इन्हें आगे जारी किया जा सके।
उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से यह भी आग्रह किया कि वे संबंधित सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दें ताकि इस पैसे का आगे भुगतान रोका जाए।
इन्हें तुरंत वापस एचआरडीएफ खातों में भिजवाया जाए ताकि प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाए जा सकें।