{"_id":"807d60c5bbbbbb61964ab8fba9baca35","slug":"loksabha-election-candidate-announce-by-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत, बिट्टू और सिंगला को फिर मिला कांग्रेस का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत, बिट्टू और सिंगला को फिर मिला कांग्रेस का टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Mar 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पटियाला से लोकसभा क्षेत्र परनीत कौर, श्री आनंदपुर साहिब से रवनीत सिंह बिट्टू और संगरूर से विजय इंद्र सिंगला एक बार फिर कांग्रेस का टिकट मिल गया है।
विज्ञापन
वहीं, खडूर साहिब से पार्टी ने इस बार हरमिंदर सिंह गिल के रूप में नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से शनिवार को जारी पहली सूची में उक्त चारों प्रत्याशियों के नाम हैं।
विज्ञापन
इससे संबंधित फैसला गत शुक्रवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में ही ले लिया गया था। परनीत, सिंगला और बिट्टू उक्त सीटों से मौजूदा सांसद हैं, जबकि गिल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरमिंदर गिल पिछले विधानसभा चुनाव में पट्टी से कांग्रेस प्रत्याशी थे, लेकिन बहुत कम अंतर से हार गए थे। पंजाब के पूर्व मुख्मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इससे पहले लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और अब चौथी बार पटियाला से ही किस्मत आजमाने जा रही हैं।
वहीं सिंगला व बिट्टू दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इन सीटों पर शिअद पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुका है।
पटियाला से परनीत कौर के पुराने सहयोगी व जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयरमैन दीपइंदर ढिल्लों, संगरूर से शिअद के सेक्रेटरी जनरल सुखदेव सिंह ढींडसा, श्री आनंदपुर साहिब से शिअद महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और खडूर साहिब से शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा अकाली प्रत्याशियों के रूप में मैदान में उतर चुके हैं।