फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: campaigning by Candidates now hightech

लोगों को लुभाने के लिए प्रत्याशी ऐसे कर रहे हैं प्रचार

Fri, 28 Mar 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
loksabha election: campaigning by Candidates now hightech

हाईटेक प्रचार की जन्मदाता आम आदमी पार्टी ने प्रचार का पारंपरिक तरीका बदल दिया है। पार्टी अपना प्रचार मैसेंजर वाट्सअप, आटोमेटिक फोन कालिंग, टोपी और चुनाव चिह्न झाड़ू से कर रही है। इसके अलावा पार्टी ने एक कांपेक्ट साइज आप की क्रांति नाम का एक न्यूजपेपर भी लांच किया। इसमें आप की नीतियां और केजरीवाल के स्वराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईं। इसके अलावा आप की ओर से घर-घर पोस्टकार्ड भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

हाईटेक प्रचार में भाजपा भी शामिल

loksabha election: campaigning by Candidates now hightech

भाजपा का चुनाव प्रचार भी अब पूरी तरह से हाइटेक हो रहा है। लोगों से जुड़ने के लिए किरण खेर भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का सहारा ले रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही किरण खेर ने लोगों से ट्विटर पर ऑनलाइन चैटिंग की थी, जिसमें उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए थे। अब भाजपा वॉयस मैसेज से भी किरण खेर का प्रचार कर रही है। इसके अलावा भाजपा से जुड़ने वाले युवाओं को किट भी दी जा रही है, जिसमें मोदी के विजन डॉक्यूमेंट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकलेट से हो रहा कांग्रेस का प्रचार

loksabha election: campaigning by Candidates now hightech

कांग्रेस की ओर से लोगों को एक बुकलेट बांटी जा रही है। बुकलेट में सांसद पवन कुमार बंसल की पिछली 5 सालों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया गया है। इस बुकलेट को घर-घर बांटा जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने प्रचार के लिए टी-शर्ट का भी इस्तेमाल किया है। शहर से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सेक्टर 27 व 28 की मार्केट में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन

अब तक करीब 50 हजार महिलाओं से मिलीं जन्नत

loksabha election: campaigning by Candidates now hightech

लोकसभा चुनाव में बसपा ने भी ताकत झोंक दी है। बसपा की रणनीति अधिक से अधिक लोगों से मिलने की है। घर-घर जाकर महिलाओं से मिलना उनकी प्राथमिकता है। बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां का कहना है कि वोट तो घरों में है। वे घर घर जा रही हैं। बसपा के मस्त चाल ने बड़ी पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल यह है कि बसपा उम्मीदवार जिस ओर जा रही हैं भाजपा और कांग्रेस के जासूस यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, 30 मार्च की मायावती की रैली के बाद चुनाव प्रचार में और तेजी आएगी। बसपा ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पांच-पांच लोगों की 40 टीमें बनाई हैं। बसपा संयोजक हाफिज अनवर उल हक का कहना है कि जन्न्त ने अब तक करीब 50 हजार महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed