{"_id":"e74ee54365c841cf321365a4e58eb975","slug":"loksabha-election-blue-card-controversy-ask-report-from-state-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल के फोटो लगे नीले कार्ड पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल के फोटो लगे नीले कार्ड पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने राज्य के विभिन्न भागों में मुख्यमंत्री के फोटो लगे नीले कार्डों के वितरण की शिकायतों पर राज्य के मुख्य सचिव और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
सीईओ वीके सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य में नए नीले कार्ड बनाने और उनके वितरण पर पूरी तरह से रोक है।
दोनों अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है कि आचार संहिता लागू होने से पहले नीले कार्ड धारक कितने लाभार्थियों को कितनी तादाद में अनाज दिया गया और अभी कितनों को दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पुराने कार्डों पर राशन के वितरण पर क्या होगा। वीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के कार्ड पहले से बने हुए हैं, फिलहाल उन पर राशन बांटने की कोई रोक नहीं है
विज्ञापन
सांसद परनीत, बिट्टू ने की शिकायत
सीईओ सिंह के अनुसार, पटियाला से सांसद परनीत कौर ने नीले कार्डों पर छह-छह महीने का राशन बांटने की शिकायत की है।
श्री आनंदपुर साहिब से रवनीत सिंह बिट्टू ने शिकायत की है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में आटा-दाल स्कीम के नए नीले कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
इन पर सीएम प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर है। शिकायत में कहा गया है कि यह कार्ड अकाली-भाजपा पार्षदों के कब्जे में हैं और वही इन्हें लोगों में बांट रहे हैं, ताकि इसका सियासी लाभ लिया जा सके।
इस बारे में संबंधित जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी गई है। कांग्रेस लीगल सेल से संबद्ध वकीलों ने भी आटा-दाल स्कीम से संबंधित शिकायत सीईओ से की है।