{"_id":"5bfe2af8bdec22414014d763","slug":"loksabha-election-2019-revolt-in-inld-chautala-family-facing-criticism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो में दोफाड़ के बाद भी चौटाला परिवार में रार बरकरार, तीखे तेवर आक्रामक जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो में दोफाड़ के बाद भी चौटाला परिवार में रार बरकरार, तीखे तेवर आक्रामक जुबानी हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इनेलो के दोफाड़ होने के बावजूद चौटाला परिवार में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इनेलो से बाहर किए जाने के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला का परिवार आक्रामक मूड में है। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला के साथ ही मां नैना चौटाला जुबानी हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूक रहीं। मंगलवार को यहां इनसो की राष्ट्रीय व राज्य इकाई की बैठक लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय चौटाला पर खूब शब्दबाण चलाए। दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत में खुलासा किया कि जो लोग अभय के इर्द-गिर्द रहते हैं वो भी फरवरी में कांग्रेस के साथ होंगे।
अभय चौटाला बहुत दावे करते हैं, लेकिन कभी एक भी पूरा नहीं किया। अगर हमारी किसी अन्य दल के नेता से मुलाकात हुई है तो उसका सुबूत अभय चौटाला दें, हम राजनीति करना छोड़ देंगे। उनका कोई पारिवारिक मतभेद नहीं है, न ही जमीन-जायदाद की लड़ाई है। यह वैचारिक मतभेद हैं, जिस कारण उन्होंने अलग राह पकड़ी है। दुष्यंत चौटाला के डबवाली से चुनाव लड़ने पर बोले कि उनकी राय में डबवाली से चुनाव लड़ना चाहिए, बाकी पार्टी पदाधिकारियों की कमेटी तय करेगी, वह अंतिम निर्णय होगा। पार्टी में सभी को जोड़ने का काम किया जा रहा है और जहां दुष्यंत, वहां हम, यानी हम सब वहां रहेंगे, जहां दुष्यंत रहेगा।
सेक्टर-3 में इनसो का कार्यालय बनने के बाद दिग्विजय ने यहां पहली बार बैठक ली। उन्होंने बताया कि जींद में 9 दिसंबर को नई पार्टी का एलान होना है। उसके मद्देनजर बैठक की है। सभी 90 विधानसभा, 12 यूनिवर्सिटी और 700 से ज्यादा कॉलेज तक जाकर 9 दिसंबर का निमंत्रण देंगे। सम्मेलन के लिए इनसो के पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि इनेलो में इनसो को दबाया जाता था।

मुझे गुंडा-बदमाश कहने वालों को कार्यकर्ता सबक सिखाएंगे: अभय चौटाला
इनेलो नेता अभय चौटाला
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने मंगलवार दोपहर अनाज मंडी में इनेलो-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गुंडा व बदमाश कहने वालों को सबक कार्यकर्ता सिखाएंगे। अभय ने कहा कि इनेलो पार्टी ने डबवाली हलके की पूरी जिम्मेदारी बड़े भाई-भाभी को सौंप दी थी, लेकिन भाई-भाभी ने अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं निभाया। इसलिए मुझे आज आप लोगों के बीच आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब वे एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए प्रदेश में आंदोलन कर रहे थे, उसी समय कुछ लोग एक षडयंत्र के तहत पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए थे।
जब-जब इनेलो पार्टी प्रदेश में मजबूत हुई है, तब-तब कांग्रेस सहित कुछ अन्य पार्टियों ने इनेलो को कमजोर करने के लिए षडयंत्र रचा है, लेकिन अब इनेलो के कार्यकर्ता किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। पार्टी के कार्यकर्ता चट्टान की तरह मतबूत हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चार साल पूर्व सत्ता में आई भाजपा ने प्रदेश की जनता से 157 वायदे किए थे, मगर उनमें से कोई पूरा नहीं किया। युवाओं को 9 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने, किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार फसलों के दाम देने, किसानों को 24 घंटे बिजली देने जैसे वायदें किए गए थे, मगर ये सब अधूरे रह गए हैं। इसलिए प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।
चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इनेलो-बसपा की ओर से एक दिसंबर से कुरुक्षेत्र से जन अधिकार यात्रा आरंभ की जाएगी। उन्होंने यात्रा में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार को एसवाईएल नहर निर्माण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ल्दिए गए फैसले को लागू करने के लिए बाध्य किया जाएगा। इस मौके पर सिरसा के एमपी चरणजीत सिंह रोड़ी, एमएलए सिरसा मक्खन लाल सिंगला, जिला प्रधान पदम जैन, पूर्व विधायक सीताराम, हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष जस्सी पेटवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दादा ने मजबूरी में पार्टी से निकाला, अब हमारे साथ आने को मजबूर होना पड़ेगा
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद में 9 दिसंबर की रैली देश व प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आएगी। उनके दादा ओपी चौटाला ने भले ही मजबूरी में उनको पार्टी से निकाल दिया हो, लेकिन लोगों के समर्थन के चलते वह खुद उनके साथ आने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वह इतनी मेहनत करेंगे कि लोगों का समर्थन इतना हो जाएगा और उनके दादा को अपना आशीर्वाद भी उनको ही देना पड़ेगा। सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नयाबांस व खानपुर कलां गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि करीब दो महीने से प्रदेश में इनेलो के चंद लोगों ने उनके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया। उनको व उनके पिता डा. अजय सिंह चौटाला को झूठे आरोप लगाकर पार्टी से निकालने का षड्यंत्र रचा गया, उससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने अपने चाचा अभय चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम कोई अपने कहने से नहीं बन जाता है, प्रदेश की जनता सीएम बनाती है। अगर हरियाणा की जनता का मन होगा तो उनको सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि उनकी चाची कांता चौटाला ने राजनीति में कदम रखा है तो वह उनका स्वागत करते हैं।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ लोग उनको मिल रहे समर्थन से बौखला कर अनाप शनाप ब्यान दे रहे हैं। कभी कहते हैं कि दुष्यंत भाजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह से मिले तो कभी कहते हैं कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कभी किसी से नहीं मिले और न कभी मिलने का विचार है। उनका गठबंधन प्रदेश की जनता के साथ है। सांसद ने बिना नाम लिए अभय पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग आपके बीच भी आकर आपको बरगलाने का काम करेंगे, लेकिन उनसे सावधान रहने की जरूरत है।