फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, INLD Rally with BSP in Bhupender Singh Hooda Hometown

इनेलो ने बजाया लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल, बसपा भी आई साथ...हुड्डा के गढ़ में पहली रैली

Mon, 08 Oct 2018 10:09 AM IST
अंकित चौहान/अशोक शर्मा, अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
अंकित चौहान/अशोक शर्मा, अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा) Updated Mon, 08 Oct 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, INLD Rally with BSP in Bhupender Singh Hooda Hometown
अभय चौटाला, इनेलो
इनेलो ने बसपा के साथ मिलकर मिशन 2019 के लिए हुड्डा के गढ़ से चुनावी हुंकार भर दी है। इसके लिए जाट लैंड कहे जाने गोहाना में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती पर रैली रखी गई थी। क्योंकि सोनीपत, रोहतक व झज्जर हुड्डा का गढ़ है, लेकिन इनेलो ने इस रैली के सहारे हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी के लिए व्यूह रचना कर डाली। जहां इनेलो व बसपा नेताओं ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनावी रण में उतरने के लिए साफ कह दिया है।
विज्ञापन


वहीं नेताओं ने विपक्षी पार्टियों पर ज्यादा बोलने की जगह इनेलो-बसपा की सरकार किस तरह से बनाई जा सकती है, उसके लिए मूलमंत्र दिया। जिसके लिए संगठन को ओर ज्यादा मजबूत करने की बात कही गई और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने खुद भी साफ कर दिया कि अगर सत्ता में आना है तो अभी संगठन को ओर ज्यादा मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले स्व. देवीलाल की जयंती की यह आखिरी रैली मानी जा रही है तो बसपा के साथ गठबंधन होने के बाद भी इनेलो की यह बड़ी रैली है। इसलिए ही इस रैली को सबसे ज्यादा अहम माना गया है और इस रैली में इनेलो ने पूरा जोर लगा दिया था तो बसपा नेता भी लगातार इनेलो का साथ देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हुड्डा के गढ़ में यह पहली रैली नहीं

Loksabha Election 2019, INLD Rally with BSP in Bhupender Singh Hooda Hometown
दुष्यंत चौटाला, इनेलो
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में इनेलो की यह पहली रैली नहीं है, बल्कि 2015 में स्व. चौ. देवीलाल की जयंती पर रैली हुड्डा के घर रोहतक में की गई थी। जिस तरह से 2015 व 2018 में दोनों रैलियां हुड्डा के गढ़ में की गई है, इनेलो ने साफ कर दिया है कि वह हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी के लिए पूरा जोर लगा रही है।

क्योंकि इन तीनों जिलों में जहां चार सीटें भाजपा के पास है, वहीं अन्य सभी सीटें कांग्रेस के पास है और वह भी हुड्डा गुट के विधायक है। जिनमें सोनीपत में सबसे ज्यादा पांच सीटें तो रोहतक में तीन सीटें शामिल है। सोनीपत, रोहतक व झज्जर की बात करें तो केवल इनेलो ही ऐसी पार्टी है कि इन जिलों में उसका एक भी विधायक नहीं है।

वहीं अब इनेलो के पास बसपा का गठबंधन भी है और इस कारण ही इनेलो को हुड्डा के गढ़ में सीट झटकने का मौका दिख रहा है। यही कारण है कि बसपा को इनेलो की रैली में बड़ा सम्मान भी दिया गया। अब यह देखना होगा कि इनेलो की यह रणनीति कितनी कामयाब होती है और वह हुड्डा के गढ़ में सेंध लगा पाते है या नहीं। ये तो चुनावों होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed