फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates

जानिए, पंजाब में किस सीट से कितने प्रत्याशी

Fri, 11 Apr 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 280 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है। कुल 455 नामांकन पत्रों में से 280 के ही नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन


पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद लोकसभा क्षेत्र जालंधर से 26, पटियाला से 21, संगरूर से 23, फरीदकोट से 23, फिरोजपुर से 17, अमृतसर से 24, खडूर साहिब से 22, आनंदपुर साहिब से 18, बठिंडा से 32, लुधियाना 23, फतेहगढ़ साहिब 16, होशियारपुर से 16 और गुरदासपुर से 16 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सबसे अधिक 32 बठिंडा में, जबकि सबसे कम 16-16 गुरदासपुर, होशियारपुर  और फतेहगढ़ साहिब में हैं।
विज्ञापन


गुलाटी के अनुसार, जिन प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए, उनमें अमृतसर से भाजपा के अरुण जेतली, कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह, आप के डॉ. दलजीत सिंह, जालंधर से शिअद के पवन कुमार टीनू, कांग्रेस के चौ. संतोख सिंह, आप की ज्योती मान, बसपा के सुखविंद्र सिंह, पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर, शिअद के दीपइंद्र सिंह ढिल्लों, आप के धर्मवीर, संगरूर से कांग्रेस के विजय इंद्र सिंगला, शिअद के सुखदेव सिंह ढींडसा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा आप के भगवंत मान, फरीदकोट से शिअद की परमजीत कौर गुलशन, कांग्रेस के जोगिंद्र सिंह, आप के प्रो. साधु सिंह, फिरोजपुर से शिअद के शेर सिंह घुबाया, कांग्रेस के सुनील जाखड़, आप के सतनाम पाल, लुधियाना से शिअद के मनप्रीत सिंह अयाली, कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, आप के हरविंद्र सिंह फुल्का, निर्दलीय सिमरजीत सिंह बैंस, होशियारपुर से भाजपा के विजय सांपला, कांग्रेस के महिंदर सिंह केपी का नामांकन भी सही पाया गया।


आप की यामिनी, खडूर साहिब से शिअद के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, कांग्रेस के हरमिंदर सिंह गिल, आप के भाई बलदीप सिंह, अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान, फतेहगढ़ साहिब से शिअद के कुलवंत सिंह, कांग्रेस के साधु सिंह धर्मसोत, आंनदपुर साहिब से कांग्रेस की अंबिका सोनी, शिअद के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुरदासपुर से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के विनोद खन्ना के नामांकन भी सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed