फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Voting on 19 May in Chandigarh

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में 19 मई को 6 लाख 19 हजार मतदाता डालेंगे वोट, ऐसी हैं तैयारियां

Mon, 11 Mar 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Voting on 19 May in Chandigarh
निर्वाचन अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही चंडीगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है। यहां 19 मई को वोट डाले जाएंगे। तारीखों की घोषणा होते ही यूटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है और इसके साथ ही चंडीगढ़ में आचार संहिता लागू की जाती है। चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट के लिए 22 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र शासित चंडीगढ़ में कुल 6 लाख 19 हजार 336 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 10 हजार नए मतदाता अपने मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। इसमें 2 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ की 10 कंपनियों की मांग की गई है। हालांकि अभी आयोग की ओर से केवल एक कंपनी भेजी गई है, लेकिन सीईओ का कहना है कि आगे आवश्यकता अनुसार और भी कंपनियां मंगाई जा सकती हैं। 4 हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

2 लाख से अधिक वोटर हुए कम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 57 हजार 343 थी, जिसकी तुलना में इस बार मतदाताओं सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद 6 लाख 19 हजार 336 मतदाता बचे हैं। इस प्रकार 2 लाख 38 हजार से अधिक वोटर कम हुए हैं।

तबादले, नियुक्तियों पर लगी रोक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही तबादलों एवं नियुक्तियों पर रोक लग गई है। जरूरत होने पर प्रशासन निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेने के बाद ही चुनाव से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला कर सकेगा।

212 बूथ संवेदनशील
चंडीगढ़ में इस बार वोट डालने के लिए 597 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें 212 बूथ संवेदनशील हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के सीईओ ने बताया कि सभी बूथ कंप्लीट हैं। इन पर पानी, बिजली और आवागमन की पूरी सुविधा मौजूद है। इसके अलावा यदि कहीं कोई शिकायत है तो लोग अवगत करा सकते हैं।  इस बार 70 बूथ बढ़े हैं। इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 527 पोलिंग बूथ बने थे। इस बार बढ़कर 597 पोलिंग बूथ हो गए हैं।

25 हजार दिव्यांग वोटर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहर में 25 हजार दिव्यांग वोटर हैं। इनके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बूथों तक दिव्यांग वोटरों के लिए इस बार प्रशासन ने रैंप बनाए हैं। वहीं उन्हें आने-जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एक मोबाइल एप भी मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित की जा रही है।

75 सेक्टर में बंटा शहर

सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 75 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों को मिलाकर नौ डिवीजन बनाए गये हैं। प्रत्येक डिवीजन में एक नोडल अफसर व पुलिस कर्मियों के साथ कुल सात अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाकर तैनात किया गया है।

100 मिनट में होगा केस दर्ज
इस बार सी-विजन एप के माध्यम से आम लोग भी चुनाव आयोग को शिकायत भेज सकेंगे। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन में यह एप डाउनलोड करना होगा। इस एप में गोपनीय तरीके से कोई भी फोटो या अन्य सामग्री भेजी जा सकती है। 100 मिनट के अंदर पूरे प्रकरण की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। खास बात यह है कि आपकी पहचान उजागर नही की जाएगी।

इन नंबरों पर 24 घंटे दर्ज कराएं शिकायतें व सुझाव
चुनाव आयोग ने शिकायत करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, व अन्य कमियों को सही कराने के लिए 1950 नंबर जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। किसी भी समय में कॉल करके लोग इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही आपकी समस्या का तत्काल समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे ठीक कराएं नाम व पता

नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिन पहले तक लोग मतदाता सूची में नाम व पते के साथ अन्य कमियों को ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आप सभी संपर्क क्रेंदों, बीएलओ के अलावा डीसी ऑफिस स्थित चुनाव कंट्रोल रूम जाकर या संबंधित नंबरों पर कॉल करके जानकारी भी ले सकते हैं। मतदाता बनने के लिए आपके पास कोई भी एक पहचान पत्र होना चाहिए।

सेक्टर 17 में बना कंट्रोल रूम
चुनाव आचार संहिता लगते ही सेक्टर 17 के डीसी ऑफिस में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि यह कंट्रोल रूम आम लोगों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। 0172-2715112, 2715113 और 2715114 नंबरों पर किसी भी समय कॉल करके कोई भी जानकारी ली जा सकती है।

शराब तस्करों पर रहेगा विशेष फोकस
डीआईजी ओपी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से बंदोबस्त कर लिया गया है। चंडीगढ़ की सीमाओं पर नजर रखी जाएगी। दूसरे राज्यों से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए बॉर्डर एरिया पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शराब की तस्करी रोकने के लिए नियमित चेकिंग को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed