{"_id":"5c8f1c90bdec222aaf37b94c","slug":"lok-sabha-elections-2019-shri-akal-takht-warning-for-political-parties-regarding-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: अकाल तख्त का फरमान- डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध न रखें राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: अकाल तख्त का फरमान- डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध न रखें राजनीतिक दल
Mon, 18 Mar 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानी हरप्रीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से डेरा सच्चा सौदा को लेकर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी गई है। इस संबंध में एक फरमान जारी हुआ। इसके तहत चेताया गया है कि सभी राजनीतिक पार्टियां डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध नहीं रखें। सभी के लिए डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत सिंह के विरुद्ध जारी हुकमनामे का पालन करना जरूरी है।
ऐसे में राजनीतिक दल डेरे के साथ कोई भी राजनैतिक और सामाजिक संबंध न रखें। लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा डेरा प्रेमियों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों की अटकलों के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने यह चेतावनी दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में डेरा से कोई भी मदद न लेने की घोषणा कर रखी है।

अकाल तख्त के फरमान के बाद बदले फैसले
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बदल ने भी यह घोषणा कर दी है कि श्री अकाल तख्त के आदेशों का पालन किया जाएगा। हालांकि खडूर साहिब से शिअद उम्मीदवार बीबी जागीर कौर कह चुकी हैं कि डेरा के समर्थन का निर्णय सुखबीर बादल करेंगे।
रविवार को मीडिया से बातचीत में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त सिख कौम की भावनाओं का प्रतीक है। डेरा पर कोई भी फैसला सिख कौम की भावनाओं के अनुसार ही लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त द्वारा डेरा मुखी के विरुद्ध हुकमनामा जारी किया हुआ है। इसलिए डेरा के साथ कोई भी सांझ करने व सहायता लेने का सवाल ही नहीं उठता।