{"_id":"5c91f040bdec2214391ed200","slug":"lok-sabha-elections-2019-kirron-kher-sanjay-tandon-satya-pal-jain-name-proposed-by-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ के लिए भाजपा ने भेजे तीन नाम- किरण खेर, संजय टंडन, सत्यपाल जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ के लिए भाजपा ने भेजे तीन नाम- किरण खेर, संजय टंडन, सत्यपाल जैन
Wed, 20 Mar 2019 01:20 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सर्वसम्मति से चंडीगढ़ से तीन नाम फाइनल करके केंद्रीय समिति को भेज दिए हैं। सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में मंगलवार देर शाम बैठक में सांसद किरण खेर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सतपाल जैन का नाम तय किया गया। इन नामों पर फैसला केंद्रीय समिति करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने प्रत्याशी का एलान होने की संभावना है। चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, सांसद किरण खेर, संजय टंडन, पूर्व सांसद सतपाल जैन, उपाध्यक्ष रघुबीर अरोड़ा, मेयर राजेश कालिया और पार्षद सुनीता धवन मौजूद रहीं।

साल 2014 में कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन बंसल को हराकर पहली बार संसद पहुंचीं। संसद में उपस्थिति शानदार रही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की करीबी मानी जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ अनुपम खेर की पत्नी हैं। माना जाता है कि अभिनेता अनुपम खेर भी प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीबी हैं।
संजय टंडन
पिछले 9 साल से प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा को चंडीगढ़ में स्थापित करने का काम किया है। टंडन के नेतृत्व में भाजपा ने अब तक सभी चुनाव जीते हैं। नोटबंदी के तुरंत बाद हुए नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल की। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान के काफी करीबी माने जाते हैं।
सतपाल जैन
दो बार सांसद रह चुके हैं। भाजपा के पुराने नेताओं में शामिल जैन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के काफी करीबी माने जाते हैं। फिलहाल एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं। भाजपा से जुड़े कई केसों की पैरवी करते रहे हैं। देवेश मोदगिल को मेयर बनाने में सतपाल जैन का सक्रिय भूमिका रही है।
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तीन नाम फाइनल कर केंद्रीय समिति को भेजे गए हैं। आखिरी फैसला केंद्र का होगा, वहीं से तय होगा कि लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाए।
- दिनेश कुमार, संगठन मंत्री, भाजपा