फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Jaspal Bhatti Nonsense Club Coaching Center for Voters

स्वर्गीय जसपाल भट्टी के क्लब नॉनसेंस ने लोकसभा चुनाव पर खोला कोचिंग सेंटर, सिखाया जाएगा ये सब

Tue, 09 Apr 2019 02:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Jaspal Bhatti Nonsense Club Coaching Center for Voters
सविता भट्टी
देश के मशहूर कॉमेडियन स्वर्गीय जसपाल भट्टी के नॉनसेंस क्लब ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एक कोचिंग सेंटर खोल दिया है। नॉनसेंस क्लब की सदस्य व जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस कोचिंग सेंटर की खासियत है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटर एवं लीडर्स को भष्ट्राचार के पाठ के लिए स्पेशल कोचिंग देगा।
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्यूशन मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के क्लब नॉनसेंस के अनुभवी कलाकारों की ओर से दी जाएगी, जिसमें उनकी पत्नी सविता भट्टी भी होंगी। इस सेंटर का लांच सोमवार को क्लब की सदस्य सविता भट्टी ने कटाक्ष करते हुए किया। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से वोटर एवं लीडर्स को स्पेशल ट्यूशन दी जाएगी।
विज्ञापन


इस कोचिंग सेंटर की विशेषता सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के आउट साइड स्टूडेंट्स सेंटर में कलाकारों ने बताई। दरअसल वर्तमान समय में देश में आम चुनाव को लेकर लीडर्स के वादे, वोटर के हाल पर क्लब की ओर से कुछ यूं कटाक्ष किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर और राजनेताओं का भी होना चाहिए एंट्रेस
अभिनेत्री सविता भट्टी ने कहा कि सिविल सर्विस और प्रोफेशनल कालेज में एडमिशन लेने के लिए जिस तरह एंट्रेस टेस्ट होता है, वैसे ही इस सेंटर में भी एडमिशन के लिए वोटर एवं लीडर्स का एंट्रेस की जरूरत है, क्योंकि यहां वोटर एवं लीडर्स को वोटिंग एवं इलेक्शन के लेटेस्ट ट्रेंड बताए जाएंगे।

वोटर कैसे बेचें अपने वोट, सीखें यहां ज्ञान

सेंटर में वोटर को फैकल्टी विनोद शर्मा, पम्मी सिंधू, गुरतेज तेज और अरविंदर बेदी की ओर से कोचिंग दी जाएगी। यहां वोटर को बताया जाएगा कि वे कैसे अपनी वोट की बोली लगा सकते हैं। उन्हें अपनी वोट उनके पास आए पहले नेता को नहीं बेचनी है, बल्कि वे अपनी जिद्द पर अड़े रहे।

हर दिन बदलते हैं नेताओं के स्टेटस
क्लब के को-फाउंडर विनोद शर्मा ने बताया कि हर दिन लीडर्स के स्टेटस बदल रहे हैं। एक दिन वे किसी एक पार्टी में होते हैं दूसरे दिन वह पार्टी बी में चले जाते हैं, तीसरे दिन सी पार्टी में चले जाते है और चौथे दिन पार्टी डी में हिस्सा ले लेते हैं। ऐसे ‘दल बदलू’ लीडर्स ही चुनाव की जान है और ऐसे पहले 100 लीडर्स को सेंटर में खास डिस्कांउट दिया जाएगा।

अंत में क्लब की मुख्य सदस्य अभिनेत्री सविता भट्टी ने चुनाव कमीशन से देशभर में ऐसे कोचिंग सेंटर को खुलने के लिए ठेके देने की गुजारिश की है। आगे उन्होंने कहा कि इस सेंटर में कोचिंग फीस बिना नोटिस के बढ़ सकती है, क्योंकि चुनाव में ही पैसे बनाने जाते हैं।

सेंटर की महिला विंग इन विषयों पर देंगी कोचिंग

पहले हमने सोचा था कि इंग्लैंड से ब्रिटिश राज को बुलाया जाए। फिर लगा कि हमारे आज के लीडर उनसे कहीं बेहतर काम कर रहे हैं जाति, धर्म और लिंग के आधार पर लोगों को बंटने में।

किसानों के कर्ज माफ
यह चर्चा का सबसे अच्छा विषय है जिस पर आज तक किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया।

गरीबी हटाओ
लोगों को लग रहा होगा कि नेताजी उनकी बात कर रहे हैं, जबकि नेताजी अपनी अमीर होने की बात कर रहे हैं।

राजनीति सबसे लाभदायक व्यवसाय बना
सविता भट्टी ने कहा, जिस प्रकार सिविल सेवा और पेशेवर कॉलेज में प्रवेश के लिए लोग भाग रहे हैं, ठीक उसी तरह राजनीति भी सबसे लाभदायक व्यवसाय बन गई है। इस कोचिंग सेंटर के खुलने के साथ, मतदाताओं और नेताओं को मतदान और चुनाव में नवीनतम रुझानों में शिक्षित किया जाएगा। सविता भट्टी ने कहा कि मतदाताओं को उनके अनुभवी शिक्षक सबसे आकर्षक बोली लगाने वाले को अपना वोट बेचना सिखाएंगे। उन्हें अपने वोट बेचने के लिए लुभाया नहीं जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed