{"_id":"5c8e1e6abdec22146d706e5c","slug":"lok-sabha-elections-2019-indians-may-apply-nominations-for-election-ticket-via-suvidha-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 लड़ना चाहते हैं, तो घर बैठे कर सकेंगे नामांकन, जानिए कैसे और क्या है स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 लड़ना चाहते हैं, तो घर बैठे कर सकेंगे नामांकन, जानिए कैसे और क्या है स्कीम
Sun, 17 Mar 2019 03:50 PM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने के लिए इच्छुक हैं, तो घर बैठे अपना नामांकन भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक खास व्यवस्था की है। दरअसल, आयोग द्वारा सुविधा एप लांच की गई है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, एप में नामांकन भरने के साथ वाहन, रैली व अन्य परमिशन लेने की सुविधा दी गई है।
एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। मुख्य संयुक्त चुनाव अधिकारी आईएएस अर्जुन शर्मा ने बताया कि सुविधा एप प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। ऑनलाइन नामांकन के दौरान यदि कोई दिक्कत आती है तो साथ में किसी विशेषज्ञ या एडवोकेट को बैठा सकते हैं।
उम्मीदवार को चुनाव से संबंधित सभी कागजात स्कैन करके एप में अपलोड करने होंगे। उसके बाद कागजात की हार्ड कॉपी को निर्वाचन कार्यालय में जमा कराना होगा। फार्म की वेरिफिकेशन की सूचना उम्मीदवारों को मेल या मोबाइल पर दी जाएगी। इस बारे में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीदवार को चुनाव चिह्न निशान भी ऑनलाइन आवंटित किया जाएगा।

रैली की अनुमति भी दी जा सकेगी
पहले लोगों को चुनावी रैली की अनुमति के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। कभी साउंड परमिशन के लिए पुलिस थाने में तो कभी प्रशासन के दफ्तरों में, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है। सुविधा एप के माध्यम से रैली की अनुमति भी ली जा सकेगी। प्रत्याशी खुद से रैली की परमिशन मांगें और एप के माध्यम से इसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। यह पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर काम करेगा। यदि किसी एक स्थान पर किसी समय किसी प्रत्याशी को अनुमति दी जा चुकी है तो दोबारा कोई प्रत्याशी उक्त स्थान के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। यह पूरी तरह पारदर्शी तरीके से काम करेगा। ऑफलाइन आवेदन करने का भी विकल्प रहेगा।
इसलिए उठाया गया कदम
चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल को प्राथमिकता दिए जाने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस एप से आवेदन करने पर चाह कर भी रिटर्निंग ऑफिसर देर से आवेदन करने वाले को लाभ नहीं पहुंचा पाएगा। यह एप रेंडमली काम करता है, जिसके चलते यह खुद ही अपना समय एवं तारीख डिस्प्ले करेगा। आमतौर पर आरोप लगते रहे हैं कि सत्ता पक्ष के लोगों को रैली की परमिशन जल्दी मिलती है, जबकि विपक्षी दलों के लोगों को इसके लिए काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं।
चुनाव अयोग की ओर से लांच किया गया एप काफी बेहतरीन है। इससे भागम-भाग बचेगी और चुनाव में पारदर्शिता भी आएगी।
- हरमेल केसरी, जनरल सेक्रेटरी चंडीगढ़ कांग्रेस