फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana CM Manohar Lal Mentioned Word Chowkidar on Twitter Account

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के सीएम और कई नेता बने 'चौकीदार', ट्विटर पर बदल डाला नाम

Sun, 17 Mar 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana CM Manohar Lal Mentioned Word Chowkidar on Twitter Account
manohar lal khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्री भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए चौकीदार बन गए हैं। सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के साथ चौकीदार लगाया। पीएम द्वारा ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का वीडियो जारी करने के बाद सीएम और मंत्रियों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ा है। सीएम का ट्विटर अकाउंट अब चौकीदार मनोहर लाल के नाम से हो गया है तो वित्त मंत्री का चौकीदार कैप्टन अभिमन्यु के नाम से।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट पर नाम से पहले चौकीदार लगाने के बाद भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों में भी ट्विटर अकाउंट पर चौकीदार शब्द नाम के साथ जोड़ने की होड़ मच गई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार का वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने देश के अंदर और बाहरी मोर्चे पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए चौकीदार की जरूरत पर बल दिया हुआ है। इसके बाद पीएम ने अपने नाम के आगे ट्विटर पर चौकीदार लगा लिया।
विज्ञापन


इस अभियान में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत तमाम बडे़ नेताओं ने भी खुद के नाम के आगे चौकीदार जोड़ डाला। हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र चौधरी, राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी नाम के साथ ट्विटर पर चौकीदार जोड़ दिया है। इनके अलावा प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों में भी ट्विटर का प्रोफाइल नाम बदलने का अभियान जोर पकड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

यहां देखिए ट्विटर अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed