फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha elections 2019 Haryana CM Manohar Lal Khattar addressed rally in gohana

देश में 'चौकीदार' के आने के बाद चोर, चमचे और गद्दार सब छुप गए : सीएम मनोहर लाल

Fri, 19 Apr 2019 06:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Apr 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Haryana CM Manohar Lal Khattar addressed rally in gohana
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश में जिस समय से चौकीदार आया है, उसके बाद से चोर, चमचे, गद्दार सब छुप गए हैं। अब कोई भी बाहर नहीं दिख रहा है, क्योंकि उनको पता है कि चौकीदार कुछ गलत नहीं होने देता है और वह गलत करने वालों पर कार्रवाई कर देश को बचाता है। सीएम ने कहा कि जनता को देशहित, सुरक्षा, महाशक्ति के लिए लड़ाई लड़े, ऐसी सरकार को चुनना चाहिए। सीएम मनोहर लाल वीरवार को गोहाना में भाजपा सांसद व प्रत्याशी रमेश कौशिक के लिए रोड शो से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


गोहाना में मुगलपुरा की टीटू धर्मशाला के सामने सीएम मनोहर लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश सुरक्षा से लेकर आम जनता के हित के कार्य किए हैं, इसलिए सभी पार्टियों को चुनाव से पहले ही परिणाम का पता है। इस कारण ही दूसरी पार्टियों में बाप अपने बेटे को चुनाव लड़ने के लिए आगे धकेल रहा है तो बेटा अपने बाप को चुनाव के लिए आगे कर रहा है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में खुद झूठ बोलते हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा का हर कार्यकर्ता जो कहता है वह करके दिखाता है। उन्होंने कहा कि रमेश कौशिक, कमल के निशान, भाजपा को वोट न दें, बल्कि देशहित के लिए नरेंद्र मोदी को वोट दें। 
विज्ञापन


क्योंकि देश की अखंडता व सुरक्षा के लिए मोदी ही सबसे बेहतर हैं। सीएम ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के समय में अनुच्छेद 370 लागू हुआ, जिसे खत्म करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया। अब भाजपा उसे हटाने में लगी है तो महबूबा मुफ्ती व उमर अब्दुल्ला उसे हटाने का विरोध कर रहे हैं, जिससे साफ होता है कि यह देश के साथ नहीं है। सीएम ने कहा कि देश में चाइना, रसिया, अमेरिका ने उपग्रह व सैटेलाइट छोड़ रखे थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 दिन पहले ही भारत को उस श्रेणी में शामिल होने वाला चौथा देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि जहां ओलावृष्टि हुई है, उनकी विशेष गिरदावरी कराकर आचार संहिता के बाद मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड को सीएम ने खुद माला पहनाई 
रोड शो के दौरान सीएम मनोहर लाल ने समता चौक के समीप एचडीएफसी बैंक शाखा में एटीएम के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। ऐसे ही रास्ते में एक बच्चे व बच्ची को गोद में लिया। सीएम ने मातुराम की जेलबी भी खाईं। 


मई के पहले सप्ताह में होगी मोदी और अमित शाह की रैलियां
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मई के पहले सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा में रैली होगी। सीएम ने कहा कि यह रैलियां ऐसी होंगी जो पहले हरियाणा में कभी नहीं हुई होंगी। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह को हरियाणा के लोग सुनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed