फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, First Case of Violation of code of conduct by Sanjay Tandon of BJP

लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुश्किल में फंसे

Thu, 14 Mar 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Mar 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, First Case of Violation of code of conduct by Sanjay Tandon of BJP
चंडीगढ़ बीजेपी, संजय टंडन
लोकसभा चुनाव 2019 के एलान के साथ ही लागू हुई आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। भाजपा और पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन्होंने आचार संहिता लागू होने के बाद कम्युनिटी सेंटर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से शिकायत मिलने के बाद जिला नोडल अधिकारी और अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने संजय टंडन, पूर्व मेयर अरुण सूद, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, रवि शर्मा, हाजी खुर्शीद, भारत कुमार, सतप्रकाश अग्रवाल को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। साथ ही तीन एसडीओ अंकुर बंसल, राम सिंह और विनोद व्यास को भी नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। आचार संहिता लागू होने के बाद उल्लंघन का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी प्रॉपर्टी में राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके संजय टंडन व अन्य पार्षदों ने तीन कम्युनिटी सेंटरों सेक्टर-29, सेक्टर-37 व रामदरबार में राजनीतिक सभा का आयोजन किया। यह साफ तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है। आयोग ने 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है कि किसकी अनुमति से कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

मंगलवार को चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा सेक्टर-29, सेक्टर-37 व रामदरबार में स्थित कम्युनिटी सेंटर में पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बैठक की गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व मुख्य सचिव विनोद शर्मा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आयोग से शिकायत कर दी। शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर 29, 37 और रामदरबार स्थित कम्युनिटी सेंटरों में राजनीतिक बैठकें हो रही थीं, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पब्लिक मीटिंग थी। अगर कोई राजनीतिक कार्यक्रम होता तो पार्टी के झंडे, बैनर होते लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। चुनाव आयोग के नोटिस की जानकारी मिली है। राय लेकर जवाब दिया जाएगा।
- शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद

मुझे अभी तक जिला नोडल अधिकारी की तरफ से नोटिस नहीं आया है। अगर नोटिस आता है तो कानूनी टीम से राय लेकर उसका जवाब दिया जाएगा। हालांकि वह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था।
- संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed