पंजाब में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज, कैप्टन को बैठाकर कुछ यूं चलाया ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राहुल गांधी यहां ट्रैक्टर चलते नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, लुधियाना से सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और कांग्रेस नेता आशा कुमारी मौजूद रहीं।
राहुल गांधी ने बुधवार को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के हक में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का फायदा आम गरीबों को तो होगा, सबसे बड़ा फायदा छोटे कारोबारियों को होगा।मोदी सरकार का नोटबंदी जैसा फैसला लेने का एक ही उद्देय था कि छोटे कारोबारी खत्म हो जाएं और उनका सारा काम बड़े उद्योगपतियों के पास चला जाए।Punjab: Congress President Rahul Gandhi drove a tractor in Ludhiana earlier today. Chief Minister Captain Amarinder Singh, Ludhiana MP Ravneet Bittu and Congress leader Asha Kumari also present pic.twitter.com/8wC5e8Tc14
— ANI (@ANI) May 15, 2019विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर और संजय तलवाड़ मौजूद थे।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए न्याय योजना काम करेगी। पांच करोड़ परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। वह इस पैसे से बाजार से सामान खरीदेंगे, जब बाजार में सामान की मांग बढ़ेगी। नोटबंदी के कारण बंद हो चुकी फैक्ट्री दोबारा शुरू होगी। बेरोजगारों को दोबारा रोजगार मिलेगा।