फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress Complaint of Code of Conduct Violation by BJP in Chandigarh

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस घबराई, तो सांसद किरण खेर की शिकायत लगाई

Sun, 17 Mar 2019 01:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress Complaint of Code of Conduct Violation by BJP in Chandigarh
सांसद किरण खेर
भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस इतना घबरा गई कि वह सांसद किरण खेर की शिकायत लेकर निर्वाचन आयोग पहुंच गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर राजेश कालिया की शिकायत भी लगाई गई है।  कांग्रेस ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर एक बार फिर भाजपा के बड़े नेताओं की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के महासचिव विनोद शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर और मेयर राजेश कालिया की शिकायत निर्वाचन कार्यालय में की है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को भेजी शिकायत में बताया गया है कि यह तीनों नेता लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद किरण खेर द्वारा चंडीगढ़ क्लब में शनिवार शाम किए गए एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए कांग्रेस के महासचिव ने कहा है कि इस अवार्ड फंक्शन में सांसद किरण खेर और मेयर राजेश कालिया ने शिरकत की, जो सरेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। अगर भाजपा नेता इस तरह के कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो ऐसे प्रोग्राम और आगे होने वाले इस तरह के अन्य प्रोग्रामों का खर्च भाजपा के उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी ‘टी विद संजय टंडन’ नाम से एक कार्यक्रम चला रहे हैं। कांग्रेस ने शिकायत में बताया कि इन मीटिंगों में बड़ी तादाद में लोग पहुंच भी रहे हैं। यहां पिलाई जाने वाली कॉफी और चाय पर भाजपा बड़ा पैसा खर्च कर रही है।

सांसद ने जताई आपत्ति

उधर, सांसद किरण खेर के कॉफी विद किरण कार्यक्रम को लेकर भी विनोद शर्मा की ओर से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी गई। इस पर सांसद किरण खेर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जी तरीके से निर्वाचन कार्यालय को शिकायतें भेज रही है।

भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गई कांग्रेस
इस संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा सांसद के इस कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद पार्टी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरी जानकारी चुनाव आयोग को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी धरातल से जुड़कर लोगों के संपर्क में आने के लिए घर-घर जाकर उनसे मिल रही है। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन भी शहर में लोगों के घर-घर जाकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। इसलिए बौखलाहट में आकर चुनाव आयोग को ऐसी शिकायतें दी जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed