फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Competiton in Tea and Coffee in BJP For Ticket

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में ‘चाय’ और ‘कॉफी’ में चल रहा कंपीटिशन, टारगेट जनसंपर्क और टिकट

Sun, 17 Mar 2019 03:40 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Competiton in Tea and Coffee in BJP For Ticket
सांसद किरण खेर
भाजपा के लिए इस बार के लोकसभा चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। दरअसल, पार्टी के अंदर ही टिकट के लिए खूब जोर आजमाइश चल रही है। टिकट के लिए भाजपा में इस बार चाय और कॉफी में जोरदार टक्कर है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चलते हुए शहर भर में चाय पर चर्चा करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सांसद किरण खेर ‘कॉफी विद किरण’ के नाम से विभिन्न वर्गों में अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ अपने काम का फीडबैक ले रही हैं। संजय टंडन व किरण खेर ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाय व कॉफी पिलाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं। संजय टंडन टॉक शो कर शहरवासियों के सवालों का जवाब दे रहे हैं तो किरण खेर शहरवासियों के साथ सेल्फी लेकर अपने द्वारा किए गए कामों का प्रचार-प्रसार व फीडबैक ले रहीं हैं।
विज्ञापन


दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की है, ताकि अपनी-अपनी दावेदारी बेहतर तरीके से पेश कर सकें और लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में टिकट के तीन दावेदार

भाजपा में टिकट के तीन दावेदार हैं। इनमें सांसद किरण खेर के अलावा भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन शामिल हैं। ये सभी टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं। किरण खेर मौजूदा सांसद हैं। इन्होंने साल 2014 में कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन बंसल को हराकर भाजपा से चुनाव जीता। वहीं संजय टंडन वर्तमान में चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष हैं। वह बीते 9 साल से लगातार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हैं। इनके पिता बलराम दास टंडन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होने के अलावा पंजाब के एक सम्मानित बड़े नेता रहे हैं।

शहर में रोजाना कॉफी विद किरण
सांसद किरण खेर पिछले 2 महीने से लगातार काफी विद किरण कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर वह विभिन्न वर्गों के लोगों से मिल रही हैं। यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं, बल्कि लोगों से मेल-मिलाप का तरीका है। इसमें सांसद रोजाना छात्रों, सीए, बिजनेसमैन, एक्स आर्मी मैन, आरडब्यूए, महिलाओं और युवाओं आदि से मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर किरण खेर अन्य नेताओं से काफी ज्यादा एक्टिव हैं। सांसद की तरफ से सेल्फी विद किरण, कॉफी विद किरण, माई सिटी माई प्राइड और खेर टुडे आदि जैसे कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।  

संजय टंडन कर रहे चाय पर चर्चा
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन चाय पर चर्चा प्रोग्राम कर रहे हैं। इस प्रोग्राम के तहत वह शहर के सीनियर सिटीजन, नौकरीपेशा, स्टूडेंट, सीए, मेडिकल, एक्स आर्मी मैन व विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलकर कांग्रेस की नाकामी के साथ-साथ भाजपा की उपलब्धियां गिना रहे हैं। एक घंटे के इस प्रोग्राम में मौजूद लोगों को चाय पिलाई जाती है और चर्चा की जाती है। संजय टंडन भी पिछले 6 महीनों से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। वह टॉक शो विद संजय टंडन, बूथ जीत चुनाव जीत और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, दोनों की यह सभाएं बढ़ती जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed