फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, CM Manohar Lal Khattar Against Rohtak MP Deepender Hooda

लोकसभा चुनाव 2019: रोहतक की चौधर पर सीएम मनोहर लाल की नजर, दीपेंद्र की खिलाफत में आए

Thu, 11 Apr 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Apr 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, CM Manohar Lal Khattar Against Rohtak MP Deepender Hooda
मनोहर लाल खट्टर
पिछले कई दिनों से हुड्डा परिवार पर सीधे निशाना साध रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोकसभा चुनाव से पहले ही खुल कर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के विरोध में आ गए हैं। हुड्डा परिवार के गहनों और जेवर का हिसाब-किताब जनता के सामने रखने के बाद मनोहर लाल ने यहां साफ कर दिया कि इस बार रोहतक सीट जीतना हुड्डा परिवार के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


वे दिन और थे जब मोदी लहर होने के बावजूद दीपेंद्र हुड्डा की सीट रोहतक से निकल गई थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। तब दीपेंद्र के पिता मुख्यमंत्री थे। जिला परिषद से लेकर नगर परिषद तक सारा खाका उनका था। अब हमारी सरकार है। जिला परिषद और नगर परिषद के अलावा रोहतक लोकसभा से चार विधायक हमारी पार्टी से हैं। हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर जीत के लिए प्रयासरत है। जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में दिखेगा।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की साइकिल का वाल्व निकल गया है। अपने विधायकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी चल रही है। ऐसे में साइकिल में हवा भरने के लिए मजबूत पंप की जरूरत है जो हमारे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होंगे रोहतक और हिसार के प्रत्याशी तय

भाजपा रोहतक और हिसार के प्रत्याशियों की घोषणा भी एक दो दिन में कर देगी। पार्टी ने अपने आठ लोकसभा उम्मदीवार तय कर दिए हैं। सिर्फ रोहतक और हिसार सीट अभी तय नहीं हो पाई है। सीएम मनोहर लाल के मुताबिक सूबे का कोई राज्य मंत्री या अन्य कोई चेहरा यहां से चुनाव लड़ सकता है। जातीय समीकरण सहित अन्य सभी बातों पर गौर कर भाजपा यहां से मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।

पिछले लोकसभा में यही सीट बची थी
2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी की सात सीटें आई थीं। कांग्रेस ने एक रोहतक लोकसभा सीट हासिल की थी। जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरा जोर लगा दिया था। मोदी लहर के बावजूद दस में से एक सीट निकालने में कांग्रेस कामयाब रही थी। इस एक सीट की बदौलत रोहतक में हुड्डा परिवार की साख बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed