फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Chandigarh Candidates are Players of Investment

लोकसभा चुनाव 2019: निवेश के खिलाड़ी हैं चंडीगढ़ के 'दंगल' में उतरे प्रत्याशी, ऐसे कमा रहे लाखों

Sun, 05 May 2019 10:00 AM IST
खुशबू गोयल शाहनवाज आलम, अमर उजाला, चंडीगढ़
शाहनवाज आलम, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 05 May 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Chandigarh Candidates are Players of Investment
चंडीगढ़ से चुनाव प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ लोकसभा सीट जीतने के लिए चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी निवेश के खिलाड़ी हैं। सभी प्रत्याशी निवेश पोर्टफोर्लियो की बेहतर समझ रखते हैं। छंटनी प्रक्रिया के बाद मैदान में डटे 37 प्रत्याशियों में से सात प्रत्याशी म्यूचुअल फंड और कंपनियों में निवेश करके लाखों रुपये कमा रहे हैं। करीब 22 उम्मीदवारों ने सरकारी बीमा कंपनी के साथ पोस्ट ऑफिस में निवेश किया है, जबकि आठ उम्मीदवारों ने मामूली या किसी भी तरह का निवेश नहीं किया है।
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों के पास निजी संपत्ति के तौर पर सोने में निवेश मौजूद है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से पता चलता है कि निवेश करके लाखों रुपये कमाने वाले सात उम्मीदवारों में सभी करोड़पति हैं। तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार राजनीति में पकड़ रखने के साथ निवेश की गहरी समझ रखते हैं। इन नेताओं के निवेश पोर्टफोलियो में फिक्स्ड डिपॉजिट और टैक्स-फ्री बॉन्ड्स के अलावा म्यूचुअल फंड और शेयर भी शामिल हैं। यह उनकी आमदनी का बड़ा जरिया भी है।
विज्ञापन


द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनीज सेक्रेटरीज के नॉर्दन रीजन के पूर्व चेयरमैन विनय शुक्ला कहते हैं शेयर खरीदना जोखिम भरा होता है, जिसे बाजार की बेहतर समझ होती है, वही ट्रेडिंग करता है। लेकिन म्यूचुअल फंड निवेश का बेहतर विकल्प बना है। कई कंपनियों के म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म में 16 फीसदी तक वार्षिक रिटर्न दे रहे हैं, जो एक सीमा तक टैक्स फ्री है। इससे आयकर भरने में भी छूट मिल जाती है और निवेश का जरिया भी बन जाता है। यही नेताओं के आकर्षण की वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किरण खेर
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से ताल ठोक रहीं सबसे अमीर प्रत्याशी व सांसद किरण खेर ने सबसे ज्यादा निवेश टैक्स फ्री बांड में किया है। किरण ने टैक्स फ्री बांड ऑफ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में एक करोड़ रुपये और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बांड में 15 लाख रुपये निवेश किए हैं। हलफनामे के मुताबिक, किरण को एक्टिंग फीस व बतौर सांसद मिलने वाली तनख्वाह के अलावा निवेश से प्राप्त लाभांश उनकी आमदनी का एक बड़ा जरिया है।
    
पवन बंसल

पेशे से वकील कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल की आमदनी का जरिया फीस के साथ पूर्व सांसद के तौर पर मिलने वाली पेंशन और निवेश से होने वाली आमदनी है। बंसल ने  एसबीआई के तीन म्यूचुअल फंड में 30 लाख से अधिक निवेश किया है। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में फिक्स डिपॉजिट है। बंसल ने किसी कंपनी में बांड या सरकारी पोस्ट ऑफिस में कोई निवेश नहीं किया है।

हरमोहन धवन
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पेंशनर होने के साथ नैचुरोपैथी सेवाओं से मिलनी वाली रकम आय का स्रोत है। हरमोहन ने वक्त को ध्यान में रखते हुए एक कंपनी के शेयर में निवेश किया हुआ है। उनसे मिलने वाले लाभांश भी उनकी आमदनी बढ़ा रहा है।

अन्य उम्मीदवारों ने यहां किया है निवेश
जनरल समाज पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार को पेंशन के साथ किराये से आमदनी होती है। इन्होंने पोस्ट ऑफिस में फिक्स डिपॉजिट के अलावा कमर्शियल बिल्डिंग में निवेश किया है, जबकि आजाद उम्मीदवार देवी सिरोही ने पांच म्युचुअल फंड व फिक्स डिपॉजिट में निवेश कर रखा है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सुभाष चंद्र गोयल पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट व एलआईसी के साथ कमर्शियल एससीओ में निवेश किया है। आजाद उम्मीदवार बूटा सिंह पीपीएफ के साथ एसबीआई के म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed