फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Strategy to Take Services of Panna Pramukh like Gujrat in Chandigarh

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की नैया पार लगाएंगे ‘पन्ना प्रमुख’, गुजरात की तर्ज पर लागू होगा फॉर्मूला

Sun, 17 Mar 2019 02:28 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Strategy to Take Services of Panna Pramukh like Gujrat in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव 2019 में ‘पन्ना प्रमुख’ भारतीय जनता पार्टी के खेवनहार बनेंगे। इसलिए पार्टी पन्ना प्रमुखों को केंद्र में रखकर चुनावी चक्रव्यूह तैयार कर रही है। पार्टी पन्ना प्रमुखों की मदद से हर वोटर की नब्ज टटोलेगी और उसकी गधिविधियों पर नजर रखेगी। भाजपा ने यह फॉर्मूला गुजरात की तर्ज पर चंडीगढ़ में अपनाया है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ ही एक-एक वोटर से वोट डलवाने तक का जिम्मा पन्ना प्रमुख निभाएंगे।
विज्ञापन


‘पन्ना प्रमुख’ और उनके काम
हर बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता (पन्ना प्रमुख) की रहेगी। वह अपने पन्ने के वोटरों की न सिर्फ चिंता करेगा, बल्कि उन्हें मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लेकर भी आएगा। एक पन्ना प्रमुख के जिम्मे 15 परिवार होंगे। ये भाजपा और गैर भाजपा मतदाताओं का ब्योरा तैयार करेंगे। मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में एक पन्ने में आगे पीछे मिलाकर 60 वोटर यानी करीब 15 परिवार होते हैं।
विज्ञापन


एक पन्ना प्रमुख मौजूदा समय से लेकर वोटिंग वाले दिन तक 15 परिवारों के संपर्क में रहेगा। एक बूथ की वोटर लिस्ट में 30 से 40 पन्ने होते हैं, इसलिए एक बूथ पर 15 से 20 तक पन्ना प्रमुख होंगे। पन्ना प्रमुख मतदाताओं का नाम, पता, टेलीफोन नंबर सहित अन्य जानकारी की डिटेल फॉर्म में भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का बिछाया जाल

बूथ समिति प्रधान- पन्ना प्रमुखों के बाद भाजपा ने प्रत्येक बूथ के लिए प्रधान बनाया है। कुल 597 बूथों पर 597 प्रधान बनाए गए हैं। एक बूथ प्रधान के अंतर्गत 15 से 20 पन्ना प्रमुख आएंगे।

शक्ति केंद्र- तीन से चार बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है। यह मतदान के दिन बूथ प्रधान की मदद करेंगे। शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं को दी गई है।

मंडल प्रधान- मंडल प्रधान प्रत्येक वार्ड में एक होगा। मंडल प्रधान की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनके कामकाज की समीक्षा करना है।

जिला प्रधान- भाजपा ने शहर को 5 जिलों में बांटा है। जिला प्रधान के जिम्मे बहुत सारे बूथ होंगे। व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रधान ही निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष- प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन सभी स्तर पर हो रहे कामों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ समय-समय पर बैठक कर चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।

597 बूथों को भाजपा ने भेजी स्पेशल किट

भाजपा ने सभी 597 बूथों पर बूथ समिति प्रधान की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा पूरे शहर में करीब 9 हजार पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पार्टी की तरफ से सभी बूथ प्रधानों को एक किट भेजी गई है, जिसमें उस बूथ के सभी 1200 वोटर की लिस्ट, पन्ना प्रमुखों का ब्योरा फॉर्म, नए वोटर बनाने या अपडेट कराने के फॉर्म, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश व पार्टी के झंडे शामिल हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप पर देनी होगी जानकारी
पन्ना प्रमुख व बूथ प्रधान पार्टी की ओर से दिए गए काम को कर रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी बूथ लेवल पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से की जाएगी। बूथ प्रधान को हर बैठक की जानकारी ग्रुप में देनी होगी। वहीं, मंडल स्तर पर पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा चुके हैं, जो सक्रिय हैं।

लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख अहम रोल अदा करेंगे। हर बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता (पन्ना प्रमुख) की रहेगी। वह अपने पन्ने के वोटरों की न सिर्फ चिंता करेगा, बल्कि उन्हें मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाएगा।
- भीमसेन अग्रवाल, स्टेट पन्ना प्रमुख

हर वोटर तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा ने पन्ना प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह फॉर्मूला बनाया था, जिसे अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। निश्चित ही इससे पार्टी को लाभ मिलेगा।
- संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed