फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहाबादः विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बोले- नीयत ही साफ नहीं है

Wed, 08 May 2019 12:59 PM IST
खुशबू गोयल अमित रुखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 May 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP, PM Modi Fatehabad Rally Live, Haryana
पीएम नरेंद्र मोदी

लाइव अपडेट

12:41 PM, 08-May-2019
बता दें कि फतेहाबाद में रैली करके पीएम ने हिसार और सिरसा में जीत का दावा किया है। इन दोनों सीटों को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ माना जाता है। हिसार से बीजेपी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह हैं और सिरसा से सुनीत दुग्गल। वहीं हिसार से जजपा के दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैं। भाजपा के निशाने पर हुड्डा का गढ़ रोहतक भी है। हुड्डा से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं। हुड्डा चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
12:40 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि सबको सुरक्षा सबका सम्मान हमारा लक्ष्य है। हमने जनता को कई सुविधाए दी हैं, क्योंकि लोगों ने मुझे मेरे काम में सहयोग किया है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया। यही लोग अब मुझे एक बार फिर सहयोग करेंगे, ताकि मैं देश सेवा कर सकूं, देश के दुश्मनों का खात्मा कर सकूं।
विज्ञापन
12:39 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसे लोगों की भावनाओं से मतलब ही नहीं। आजादी के समय कांग्रेस ने थोड़ा प्रयास किया होता तो करतारपुर साहिब आज भारत में होता। लेकिन भाजपा ने इसके लिए प्रयास किया और आज करतारपुर कॉरिडोर बनने जा रहा है।
12:38 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि 1984 में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित सिख परिवारों और उनके बच्चों की हत्या की गई। 34 साल तक दर्जन भर आयोग बने, पर सिखों को इंसाफ नहीं मिला। मैंने न्याय दिलाने का वादा किया था और वह आज पूरा हो रहा है। सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे, उसे मध्यप्रदेश का सीएम कांग्रेस ने बना दिया।
12:37 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि हम किसानों के हित के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में किसानों के साथ धोखा ही हुआ है। किसानों ने आंसू ही बहाए हैं। जब वजूद खतरे में पड़ जाता है, तो कांग्रेस झूठ प्रपंच और फरेब का रास्ता अपनाती है। यही कांग्रेस की फितरत है।
12:32 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि आज कांग्रेस को पीड़ा हो रही है कि एक चाय वाला इतना कैसे कर गया। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया है, आने वाले पांच साल में अंदर भी कर दूंगा। आपका आशीर्वाद चाहिए, देश को जिन्होंने लूटा है, ब्यान समेत हिसाब चुकाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो किसानों की जमीन पर भी भ्रष्टाचार की खेती की। सबूत लोगों के सामने है। हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कौड़ियों के भाव पर किसानों की जमीन हड़पने का खेल खेला गया और ये चौकीदार उन्हें कोर्ट तक ले गया। आज वे जमानत के लिए चक्कर काट रहे हैं। कोर्ट में एड़िया रगड़ रहे हैं।
12:27 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में शहीदों के लिए वार मेमोरियल नहीं बनाया। कभी शहीदों के परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसी पार्टी देश को क्या चलाएगी। कांग्रेस के राज में लोगों को रोना ही पड़ा है। न कभी मुआवजा मिला, न कोई विकास हुआ। न जवानों को मान मिला, न पुलिस को सम्मान मिला।
12:25 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि हरियाणा की मांए वीर सपूतों का जन्म देती हैं। उन पर हमें नाज है। कांग्रेस कह रही है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी, तो 72 हजार रुपये सलाना दिए जाएंगे। देशद्रोह का कानून भी हटाए जाने की बात की जा रही है। ऐसे होने से दुश्मनों को खुली छूट मिल जाएगी।

 
12:19 PM, 08-May-2019
पीएम ने कहा कि आतंकियों का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। कांग्रेस सरकार आज तक ये काम नहीं करवा पाई, क्योंकि नियत नहीं थी। साफ नीति नहीं थी। हरियाणा में कोई गढ़ ऐसा नहीं, जहां के बेटे देश सेवा न कर रहे हों।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed