Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism business in Bir-Billing slows down

Kangra News: बीड़-बिलिंग में पर्यटन कारोबार की रफ्तार धीमी

Wed, 25 Nov 2026 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 25 Nov 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Tourism business in Bir-Billing slows down
बीड़ (कांगड़ा)। बीड़-बिलिंग में नवंबर के मध्य से ही पर्यटकों की आवाजाही कम होने से पर्यटन कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सप्ताहांत (वीकेंड) और नए सप्ताह की शुरुआत में भी सैलानियों की आमद कम रहने से पर्यटन स्थल की रौनक गायब है। इसका सीधा असर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बीड़-बिलिंग में करीब 350 पैराग्लाइडिंग उड़ानें हुई थीं। मंगलवार को यह संख्या घटकर लगभग 235 रह गई। सामान्य दिनों में यहां 200 से 250 उड़ानें होती हैं। पर्यटकों की अच्छी आमद के दौरान यह आंकड़ा 500 के पार पहुंच जाता है।
विज्ञापन

बीड़ होटल एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश पाल ने बताया कि हर वर्ष नवंबर के मध्य से 15 दिसंबर तक पर्यटन कारोबार अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। इस वर्ष गर्मियों और बरसात में पर्यटकों की अच्छी आवक को देखते हुए इस अवधि में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद थी लेकिन हालात सामान्य वर्षों जैसे ही हैं। अब क्रिसमस, नववर्ष और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना के चलते पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed