फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP MP Vijay Sampla Interview on BJP and Akali Dal Alliance

लोकसभा चुनाव 2019: सांसद विजय सांपला बोले- पार्टी में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं

Tue, 09 Apr 2019 01:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP MP Vijay Sampla Interview on BJP and Akali Dal Alliance
विजय सांपला
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर होशियारपुर से सांसद बनकर केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले विजय सांपला भाजपा के पंजाब से इकलौते सांसद हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल के बारे में उनका कहना है कि उन्होंने होशियारपुर के साथ-साथ जालंधर और गुरदासपुर का कामकाज भी संभाला है। पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं है। अमर उजाला के संवाददाता सुरिंदर पाल के साथ बातचीत में सांपला ने अपने पांच साल के कार्यकाल व पंजाब में गठबंधन पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन

सवाल... गठबंधन पंजाब में क्या मुद्दे लेकर चुनाव में है? पंजाब में हमेशा अलग ही धारा बहती रही है
उत्तर..
हमने करतारपुर कॉरिडोर बनवाया। अमृतसर को हेरिटेज सिटी बनवाया। सुल्तानपुर लोधी को हेरिटेज सिटी बनाने जा रहे हैं। सिख समाज 84 के दंगों का दंश लंबे समय से झेल रहा था, उनको इंसाफ दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। सज्जन कुमार जैसे दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। पीएम मोदी ने देश का नाम विदेशों में ऊंचा किया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है, कोई बड़ा घोटाला नहीं हुआ। उल्टा घोटाला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसान हो या पिछड़ा वर्ग, मोदी सरकार ने काफी कुछ किया है।

सवाल.. अकाली दल भाजपा का रिश्ता पुराना है, आज भाजपा शिखर पर है और फिर भी 3 सीटों पर क्यों चुनाव लड़ती है ?
उत्तर.
. हमारा अकाली दल के साथ नाखून-मांस का रिश्ता है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भाजपा को निस्वार्थ समर्थन दिया और कभी शर्त नहीं रखी। अकाली दल भाजपा का गठबंधन अटूट है। अकाली दल का उम्मीदवार जीते या भाजपा का, हमारी सरकार का ही समर्थन करेगा। हमारा परिवार एक है, सोच एक है, भाईचारा है। कोई फर्क नहीं है कि अकाली दल 10 पर लड़े या हम तीन पर लड़े। भाजपा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का पूरा सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल.. भाजपा में गुटबंदी हावी है और कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं ?
उत्तर ...
ऐसा नहीं है। हमारे बीच मतभेद जरूर हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। सामाजिक और धार्मिक संस्थान में मतभेद होते हैं, हमारी तो फिर भी राजनीतिक पार्टी है। बाकी रही बात प्रत्याशियों की, हमारी एक-एक सीट पर पांच-पांच दावेदार हैं। मैं जब भाजपा का प्रधान था, तो पूरे पंजाब में काफी काम किया। पार्टी की विचारधारा पर पहरा देकर कैडर को मजबूत किया। पार्टी में गुटबंदी से कोई फर्क नहीं पड़ता, मिशन एक है दोबारा पीएम मोदी की सरकार को बनाना है।

सवाल.. आपके मंत्रालय के कामकाज में क्या उपलब्धि रही ?
उत्तर..
हमने वादा किया था कि सभी अनुसूचित जाति के बच्चों का स्कॉलरशिप का पैसा 31 मार्च 2019 तक क्लीयर कर देंगे और करके दिखाया। पंजाब में ही 127 और 285 करोड़ रुपये जारी किए। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जन्म स्थली, महा प्री-निर्वाण, दीशा भूमि तैयार की गई। यूके में जिस घर में बाबा साहेब रहते थे, उस घर को सरकार ने खरीदकर शिक्षा स्थली के रूप में विकसित किया। मुंबई में 11 एकड़ जमीन खरीदकर संस्कार घर तैयार करवाया गया। केंद्र सरकार ने बीसी वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

सवाल.. आम आदमी पार्टी का भविष्य कैसा दिख रहा है ?
उत्तर.. 
आम आदमी पार्टी के बारे में पहले ही कहा था कि पार्टी तिनका तिनका होकर बिखर जाएगी। पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। सिर्फ मौकापरस्त लोग पार्टी में आ गए, ताकि वह विधायक या सांसद बन सकें। आप में नेता सिर्फ स्वार्थ के लिए आए थे।
विज्ञापन

सवाल.. पांच साल में क्या किया आपने, होशियारपुर को क्या मिला ?
उत्तर...
पांच साल में मैंने अकेले होशियारपुर के लिए काम नहीं किया, जालंधर लोकसभा क्षेत्र में भी वर्करों को संभाला, उनकी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया। गुरदासपुर के सांसद विनोद खन्ना के स्वर्गवास के बाद वहां के लोगों की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाया। मैं तो भाजपा से अकेला सांसद ही था, इसलिए जिम्मेदारी काफी बढ़ गई थी। आदमपुर एयरपोर्ट बनवाया गया, उसमें 115 करोड़ रुपये में नया टर्मिनल तैयार किया जा रहा है। आदमपुर से अब मुंबई और जयपुर की उड़ान शुरू की जा रही है।

होशियारपुर दिल्ली ट्रेन शुरू करवाई गई। फगवाड़ा में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाया गया है। स्वराज एक्सप्रेस का फगवाड़ा में स्टॉपेज शुरू किया गया। होशियारपुर को इनडोर स्टेडियम के लिए 7 करोड़ दिए गए। होशियारपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की लड़कियों के लिए तीन करोड़ की लागत से हॉस्टल तैयार करवाया गया। जालंधर से होशियारपुर फोर लेन मार्ग शुरू किया गया। होशियारपुर से फगवाड़ा तक रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। होशियारपुर ऊना रोड का निर्माण करवाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed