फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP MP Kirron Kher Followed Main Bhi Chowkidar Campaign by Uploading Video

सांसद किरण खेर भी बनीं 'चौकीदार', अपलोड किया वीडियो- राक्षसों के वध के लिए मैं शेर पे सवार हूं...

Mon, 18 Mar 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 Mar 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP MP Kirron Kher Followed Main Bhi Chowkidar Campaign by Uploading Video
सांसद किरण खेर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सांसद किरण खेर भी चौकीदार बन गईं। उन्होंने ट्विटर हैंडलर पर अपना नाम बदलते हुए ऐसा वीडियो अपलोड कर दिया कि कांग्रेसी भड़क गए। रोम-रोम कोमल है, मैं मां हूं, बहन हूं, प्यार हूं...पर राक्षसों के वध के लिए मैं शेर पे सवार हूं...हां, मैं भी चौकीदार हूं। सांसद किरण खेर ने भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए ‘मैं हूं चौकीदार’ अभियान के अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद को चौकीदार बताते हुए एक वीडियो वायरल किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को बड़ी तेजी से आगे वायरल भी किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति

कांग्रेसियों को सांसद का यह वीडियो नागवार गुजरा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में किरण खेर की ओर से की गई अभिव्यक्ति हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है, क्योंकि जिस तरीके से वीडियो में उन्होंने अपनी बात रखी है, वह हिंदू देवी से खुद की तुलना करते दिख रही हैं।

कांग्रेसियों का कहना है कि वह जल्द ही इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के हरमोहन धवन का कहना है कि यह असल मुद्दों से लोगों को भटकाने की कोशिश है। पांच साल में आपने क्या किया वह इस पर तो बात नहीं करेंगी, बल्कि ऐसे धार्मिक मुद्दों को बीच में लाकर वोटरों को बरगलाएंगी।

ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर अर्जुन शर्मा ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिहाज से यह वीडियो कितना जायज है, कितना नहीं इसका आंकलन किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed