{"_id":"5c8f27dcbdec2213ed0cb6d3","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-mp-kirron-kher-followed-main-bhi-chowkidar-campaign-by-uploading-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर भी बनीं 'चौकीदार', अपलोड किया वीडियो- राक्षसों के वध के लिए मैं शेर पे सवार हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर भी बनीं 'चौकीदार', अपलोड किया वीडियो- राक्षसों के वध के लिए मैं शेर पे सवार हूं...
Mon, 18 Mar 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सांसद किरण खेर भी चौकीदार बन गईं। उन्होंने ट्विटर हैंडलर पर अपना नाम बदलते हुए ऐसा वीडियो अपलोड कर दिया कि कांग्रेसी भड़क गए। रोम-रोम कोमल है, मैं मां हूं, बहन हूं, प्यार हूं...पर राक्षसों के वध के लिए मैं शेर पे सवार हूं...हां, मैं भी चौकीदार हूं। सांसद किरण खेर ने भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए ‘मैं हूं चौकीदार’ अभियान के अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद को चौकीदार बताते हुए एक वीडियो वायरल किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को बड़ी तेजी से आगे वायरल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Main #Maa hu, #Behen hu, #Pyar hu. Par #rakshashon ke liye, #sher pe savaar hu. #MainBhiChowkidar hu. pic.twitter.com/IwxXBLdi1S
— Chowkidar Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 17, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति
कांग्रेसियों को सांसद का यह वीडियो नागवार गुजरा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में किरण खेर की ओर से की गई अभिव्यक्ति हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है, क्योंकि जिस तरीके से वीडियो में उन्होंने अपनी बात रखी है, वह हिंदू देवी से खुद की तुलना करते दिख रही हैं।
कांग्रेसियों का कहना है कि वह जल्द ही इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के हरमोहन धवन का कहना है कि यह असल मुद्दों से लोगों को भटकाने की कोशिश है। पांच साल में आपने क्या किया वह इस पर तो बात नहीं करेंगी, बल्कि ऐसे धार्मिक मुद्दों को बीच में लाकर वोटरों को बरगलाएंगी।
ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर अर्जुन शर्मा ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिहाज से यह वीडियो कितना जायज है, कितना नहीं इसका आंकलन किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच भी कराई जाएगी।