फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Ashok Tanwar Tweet for Financial Help, Users Suggested Robert Vadra Name

अशोक तंवर ने चुनाव लड़ने के लिए ट्विटर पर मांगी आर्थिक मदद, यूजर्स बोले- रॉबर्ट वाड्रा से मांग लो

Tue, 09 Apr 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Ashok Tanwar Tweet for Financial Help, Users Suggested Robert Vadra Name
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर ने सोशल मीडिया पर लोगों से चुनाव लड़ने को आर्थिक मदद मांगी तो अटपटा-सा जवाब मिला। तंवर ने अपने ट्विटर पर बैंक अकाउंट नंबर एवं अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करवा दी हैं, ताकि लोग उनके बैंक खाते में सीधे पैसा जमा करवा सकें।
विज्ञापन


उधर, जिला प्रशासन ने फिलहाल इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि परिवर्तन बस यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अशोक तंवर को सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस की औपचारिक सूची जारी नहीं हुई है। इसी के चलते जिला प्रशासन फिलहाल सोशल मीडिया पर आर्थिक सहयोग की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बैंक खाते के साथ जारी किया क्यू-आर कोड एवं यूपीआई नंबर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने ट्वीट में बैंक खाते के साथ-साथ एक क्यू-आर कोड एवं यूपीआई एप का नंबर भी जारी कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस ट्वीट के जरिए एक भावनात्मक अपील करते हुए लोगों से साथ देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यूजर्स ने दिया साथ देने का वादा तो कुछ ने किया ट्रोल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा आर्थिक मदद मांगने को लेकर किए गए ट्वीट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। ट्वीट के जवाब में कुछ यूजर्स ने अशोक तंवर को साथ देने का वादा किया है तो कुछ ने तंवर को ट्रोल भी कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि वो चुनाव लड़ने के लिए राबर्ट वाड्रा से पैसे मांग लें। एक अन्य यूजर ने कहा कि कांग्रेस ने 72 हजार देने का जो वादा किया है, उसमें से काट लेना। इस बारे में बात करने के लिए जब फोन किया तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फोन नहीं उठाया।

अभी कांग्रेस ने औपचारिक रूप से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वैसे भी आर्थिक मदद की मांग को आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में फिलहाल नहीं देखा जा सकता। प्रत्याशी का नाम फाइनल होने के बाद ही इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात की जा सकती है।  
- अनुभव मेहता, डीडीपीओ, नोडल अधिकारी सी-विजिट एप फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed