{"_id":"5cd983bfbdec22073073d9e7","slug":"lok-sabha-elections-2019-arvind-kejriwal-campaigning-for-bhagwant-mann-shown-black-flags-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे, लोगों ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे, लोगों ने बताई ये वजह
Mon, 13 May 2019 08:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 May 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा विरोध का सामना
आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा। संगरूर के गांव बनारसी, खनौरी के अलावा सुनाम में लोगों ने काली झंडियां दिखाकर केजरीवाल का विरोध किया। सुनाम में जखेपल रोड पर रोष जताने वालों में शामिल महिलाओं व लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
रोष जताते हुए राजकुमार, राजिंदर सिंह, सत्या देवी ने कहा कि सांसद भगवंत मान ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन सांसद ने फूटी कौड़ी नहीं दी।
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद एक बार भी भगवंत मान उनके इलाके में नहीं आए और न ही कोई विकास करवाया है। ऐसे लोगों को फिर से पार्टी ने टिकट देकर लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब के पानी मामले में हरियाणा व दिल्ली की पैरवी करके पंजाबियों को धोखा दिया है।
विज्ञापन
पंजाबी उन्हें किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल के नजदीक नहीं आने दिया और बैरिकेड्स लगाकर सड़क के किनारे पर खड़ा कर दिया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।