फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Akali Dal Core Commette will take decision on parkash singh badal

लोकसभा चुनाव 2019: प्रकाश सिंह बादल चुनावी 'दंगल' में उतरेंगे या नहीं, कोर कमेट लेगी यह फैसला

Sun, 17 Mar 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Akali Dal Core Commette will take decision on parkash singh badal
Prakash Singh Badal - फोटो : file photo
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल का कहना है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला कोर कमेटी करेगी। सुखबीर ने कहा कि कोटकपूरा गोलीकांड के लिए गठित एसआईटी का पूरा जोर बादल परिवार को फंसाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


जालंधर कैंट के अकाली वर्करों के साथ बैठक करने शनिवार को बाठ कैसल पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैप्टन दो साल से अपने घर से ही नहीं निकले, पंजाब का विकास क्या करेंगे। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सुखबीर ने कहा कि केंद्र ने सिखों के लिए बेहद अच्छे काम किए हैं। करतारपुर कॉरिडोर का काम और दिल्ली दंगों के दोषियों को जेल में भेजने का काम मोदी सरकार ही करवा सकी है।
विज्ञापन


 

पूर्व स्पीकर अटवाल जालंधर से शिअद के उम्मीदवार

लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के सांझा उम्मीदवार होंगे। अटवाल के नाम की घोषणा शनिवार को अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने बाठ कासल में की। अटवाल करीब एक माह पहले ही जालंधर में सक्रिय हो गए थे और उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना शुरू कर दिया था।

उनकी सक्रियता से साफ हो गया था कि अटवाल जालंधर से उम्मीदवार हो सकते हैं। पाकिस्तान में जन्मे चरणजीत सिंह अटवाल 1977 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। इससे पहले 1997 से 2002 तक और उसके बाद 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। अटवाल 2004 में फिल्लौर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे।

डेरा से नहीं ले रहे समर्थन

डेरा सच्चा सौदा से समर्थन लेने पर सुखबीर ने कहा कि उनकी पार्टी किसी डेरे से समर्थन नहीं ले रही। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि बेअदबी के मामले में चाहे डेरा सच्चा सौदा हो या कोई भी ओर, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं कैंट विधानसभा हलके में आयोजित कार्यक्रम से शिअद के कई दिग्गज नदारद रहे। कैंट से शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ चुके परमजीत सिंह रायपुर के अलावा आप से शिअद में शामिल हुए एचएस वालिया ने भी समारोह से किनारा रखा। वहीं शिअद देहाती की प्रधान सिमरजीत सिद्धू, हरजीत कौर तलवंडी सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब भी कैंट के इस कार्यक्रम से दूर रही। सुखबीर ने कहा कि परिवार में आपसी मनमुटाव चलता रहता है, इसको दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed