{"_id":"69627343ece5a1644cb218f28a9b720e","slug":"lok-sabha-election-voting-counting-news-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर 20 मिनट बाद पता चलेगा, कौन है आगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर 20 मिनट बाद पता चलेगा, कौन है आगे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 May 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में बने मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन
यहां 19 राउंड में काउंटिंग होगी और 28 टेबल लगाए गए हैं। काउंटिंग के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक राउंड लगभग 20 मिनट का होगा और एक राउंड खत्म होने के बाद यह बताया जाएगा कि किसे कितने वोट मिले हैं।
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के अंदर का हाल सीसीईटी के बाहर चुनाव विभाग की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा। राजनीतिक दलों के समर्थकों के लिए यह स्क्रीन लगी है ताकि वह यह देख सकें कि अंदर मतगणना कैसे हो रही है और किसे कितने वोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
10 हजार लोगों को मिलेगा एसएमएस पर रिजल्ट
शुक्रवार को मोबाइल पर पल पल का रिजल्ट जानने के लिए शहर के 10 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर को लोगों को चुनाव परिणाम की पल-पल की जानकारी मोबाइल पर देने के लिए व्यवस्था की है।
जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें मोबाइल पर पूरी जानकारी मिलेगी। कौन कितने वोट से आगे चल रहा है या किसे अब तक कितने वोट मिले हैं यह अलर्ट मोबाइल पर भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को मोबाइल से आरईजी टाइप कर 9216164606 पर एसएमएस भेजना था। एसएमएस के साथ साथ पहली बार चुनाव विभाग की वेबसाइट पर भी परिणाम की पल पल की जानकारी दी जाएगी।