फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha election 2024 Punjab Kisan Dal merged with BJP

लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में भाजपा को बड़ा फायदा! आंदोलन के बीच 'पंजाब किसान दल' ने पार्टी में किया विलय

Sun, 03 Mar 2024 12:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले और किसान आंदोलन के बीच पंजाब में भाजपा को एक दल का साथ मिला है। पंजाब किसान दल ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय का एलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विलय का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha election 2024 Punjab Kisan Dal merged with BJP
पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक दल पंजाब किसान दल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया। पंजाब किसान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह सरां ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की किसान समर्थक सोच के प्रभाव के कारण हमने अपने संगठन पंजाब किसान दल का भाजपा में विलय करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए काम कर रही है। राजनेताओं की मिलीभगत से केंद्र सरकार को जानबूझकर बदनाम करने का काम किया जा रहा है। एक योजना के तहत किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ की प्रेरणा से पंजाब किसान दल ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने पंजाब किसान दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह सरां सहित पदाधिकारियों के शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि सभी को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। केंद्र सरकार में मंत्री सोम प्रकाश, सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, संगठन प्रभारी भाजपा पंजाब श्री निवासांलू, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, कमल रखड़ा और अन्य इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed