फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2024 Many candidates trying luck in Lok Sabha elections have also shown skills in sports

टैलेंट: खेल के बाद सियासत में खूब चमके ये नेता, जेठानी-देवरानी शूटिंग की खिलाड़ी; आज भी राव जीत रहे मेडल

Mon, 06 May 2024 11:41 AM IST
शाहरुख खान आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 May 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे कई प्रत्याशी खेल के मैदान में भी जौहर दिखा चुके हैं। पांच बार के सांसद और गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह शूटिंग के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल शूटिंग के साथ पोलो के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। 
loader
Lok Sabha Election 2024 Many candidates trying luck in Lok Sabha elections have also shown skills in sports
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल के मैदान से सियासत में जाने का पुराना चलन रहा है। देश में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पहले खेल के मैदान में जौहर दिखाया, फिर सियासत की जमीन में भी खूब चमके। हरियाणा के चुनावी मैदान में इस बार कई उम्मीदवार हैं, जो खेल के मैदान के साथ राजनीति की पिच में भी हिट रहे हैं। 


इनमें मुख्य रूप से गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत, कुरुक्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल, हिसार से जजपा की उम्मीदवार नैना चौटाला और इसी सीट से पहली बार भाग्य आजमा रहीं इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला शामिल हैं। चारों ही अपने जमाने के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। राव इंद्रजीत और जिंदल तो अभी भी खेल के मैदान में अपना टैलेंट दिखाते रहे हैं।


70 की उम्र में भी राव जीत रहे मेडल
पांच बार के सांसद और गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह शूटिंग के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वे अब भी सटीक निशाना साध मेडल जीत रहे हैं। दो साल पहले 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप सीनियर कैटेगरी में उन्होंने कांस्य पदक जीता। वह 1987 से 2003 तक भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य रहे और कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता। 

सेफ गेम में भी वह तीन स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। स्किट वर्ग में वह लगातार तीन साल तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय पैरालंपिक एसोसिएशन और हरियाणा राइफल एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी बेटी, आरती राव भी शूटिंग की खिलाड़ी हैं। वह 15 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं।

नवीन शूटिंग में बना चुके हैं रिकॉर्ड, पोलो में टीम जीत चुकी चैंपियनशिप
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल शूटिंग के साथ पोलो के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। युवा अवस्था में उन्होंने शूटिंग में कई पदक जीते। वह स्किट शूटर रहे हैं और शूटिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके साथ वह वह उभरते निशानेबाजों को प्रायोजित भी करते हैं। 2022 में उनके शिष्य मैराज अहमद खान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था। जिंदल पोलो भी खेलते हैं। वह अपनी टीम जिंदल पैंथर के कप्तान हैं। उनकी टीम में अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल शामिल हैं। उनकी टीम भारतीय मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप भी जीत चुकी है। 
 

जेठानी-देवरानी भी शूटिंग की खिलाड़ी
हिसार सीट से इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला व जजपा उम्मीदवार नैना चौटाला आमने-सामने हैं। दोनों ही आपस में रिश्तेदार हैं। सुनैना व नैना के बीच एक और संयोग यह है कि दोनों ही शूटिंग की खिलाड़ी रह चुकी हैं। चौटाला घराने से पहली बार महिला के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली नैना चौटाला अपने समय में शूटिंग की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वह शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कई मेडल भी वह जीत चुकी हैं। वहीं, सुनैना चौटाला भी शूटिंग में हाथ आजमा चुकी हैं। वह भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं और कई पदक जीते हैं।


 

कुश्ती के मैदान में दे चुके मात
सिरसा सीट से जजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक रमेश कुमार अपने जमाने के कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, वह 80 के दशक में कुश्ती खेलते थे और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लिया है। खुद खटक ने दावा किया है कि 1986 में 52 किलोग्राम भारवर्ग में कुश्ती में ऑल इंडिया इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके बारे में कहा जाता है कि जब 1991 में चुने गए थे तो राज्य के सबसे कम उम्र के विधायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed