फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Sunny Deol's Road show in Sirsa of Haryana

सिरसा में सनी देओल का रोड शो, सिर्फ एक बार बोले- भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद

Thu, 09 May 2019 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Sunny Deol's Road show in Sirsa of Haryana
सिरसा में सनी देओल का रोड शो

अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक सनी देओल ने हरियाणा के सिरसा में रोड शो किया। सनी देओल को देखने के लिए शहरवासी सड़कों पर उतर आए। उनकी एक झलक देखने के लिए महिलाएं भी घरों से बाहर निकल आईं और सड़क किनारे घंटों इंतजार किया।

विज्ञापन


सनी देओल ने गोल डिग्गी चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके आने से दो घंटे पहले ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक काठ मंडी, भादरा बाजार और रोड शो के मार्ग पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


सनी देओल ने हाथ जोड़कर और विजय चिह्न दिखाकर लोगों का अभिवादन किया। लेकिन उन्होंने प्रशंसकों को कोई फिल्मी डायलॉग नहीं सुनाया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद रहे। देओल का रोड शो शहर के दिल्ली पुल से शुरू होना था, लेकिन राहुल गांधी की जनसभा को लेकर शहर में भीड़ तथा जाम की स्थिति को देखते हुए रोड शो को भादरा पार्क से शुरू किया गया।

सुबह से भाजपा कार्यकर्ता अभिनेता सनी देओल तथा सुनीता दुग्गल के इंतजार में खड़े थे। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सनी देओल हेलीकॉप्टर से सिरसा पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 12:50 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनीता दुग्गल और सनी देओल भादरा पार्क पहुंचे। सुनीता दुग्गल के काफिले में उनकी बेटी भी मौजूद थी। 

सुनीता दुग्गल ने सभी से वोट देने की अपील की। सनी देओल ने एक बार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद तथा मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सुभाष बराला ने भाजपा के कार्यों के बारे में बताया। बराला ने कहा कि भाजपा ने देश हित के लिए काम किए हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए काम करती है। 

रोड शो के दौरान सभी चौक पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। भीषण गर्मी के चलते सनी देओल और भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल घंटाघर चौक पर गाड़ी में बैठ गए। वहीं शहर के सभी चौक से होते हुए रोड शो भगत सिंह चौक पर खत्म हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed