{"_id":"5cae2643bdec221444248da3","slug":"lok-sabha-election-2019-sukhpal-khaira-writes-a-letter-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब डीजीपी के खिलाफ सुखपाल खैरा ने खोला मोर्चा, हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब डीजीपी के खिलाफ सुखपाल खैरा ने खोला मोर्चा, हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Wed, 10 Apr 2019 10:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा
- फोटो : File Photo
पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पंजाब में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता को तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को भेजे पत्र में खैरा ने कहा है कि पंजाब के मौजूदा डीजीपी दिनकर गुप्ता चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
27 मार्च उन्होंने पंजाब के विभिन्न स्थानों से अपनी पसंद के कुछ पुलिसकर्मियों को एक आदेश जारी कर अस्थायी तौर पर जिला खन्ना में तैनात कर दिया है। इससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और अल्पसंख्यकों पर दिनदहाड़े अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि 29 मार्च को एक सशस्त्र व्यक्ति ने जालंधर में फादर एंथनी के घर छापा मारकर उनसे 16.65 करोड़ रुपये और दो मोबाइल छीन लिए।
इसके बाद एंथनी को बंदूक की नोक पर अगवा भी कर लिया गया। खैरा ने आरोप लगाया कि फादर एंथनी के पुलिस द्वारा करीब छह करोड़ रुपये खुर्द-बुर्द कर दिए गए। खैरा ने डीजीपी दिनकर गुप्ता के कांग्रेस से करीबी संबंधों का खुलासा करते हुए एक फोटो और कुछ दस्तावेज भी चुनाव आयोग को भेजे हैं।