फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Abhay Chautala, Digvijay Chauthala

इनेलो में रारः चाचा-भतीजा में शह और मात के खेल में नेता विपक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Sun, 04 Nov 2018 10:50 AM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Abhay Chautala, Digvijay Chauthala
इनेलो नेता अभय चौटाला
इनेलो में चाचा-भतीजा के बीच चल रहे शह और मात के खेल में चाचा अभय चौटाला की नेता विपक्ष की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक नैना चौटाला अजय चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफे का ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन


इनेलो विधायक नागेंद्र भड़ाना का नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा खेमे में शामिल करने के लिए शनिवार को ऐलान कर दिया है। नागेंद्र भड़ाना ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। जबकि जींद से इनेलो विधायक डा. हरी चंद मिड्ढा के निधन के बाद उनके सुपुत्र कृष्ण मिड्ढा उपचुनाव से पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दो अन्य विधायक भी दुष्यंत के कट्टर समर्थक हैं। ऐसे में अगर विधायकों का इस्तीफा हुआ तो इनेलो विधायकों की विधानसभा में संख्या कांग्रेस से कम हो जाएगी। मौजूदा घटनाक्रम के बाद इनेलो विधायकों में असमंजस की स्थिति है। सूत्र बताते हैं कि 5 नवंबर को तिहाड़ जेल से अजय चौटाला के बाहर आने के बाद नैना चौटाला सहित कई विधायक पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वर्तमान स्थिति

Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Abhay Chautala, Digvijay Chauthala
om prakash chautala
90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं। 19 विधायकों के साथ अभय चौटाला नेता प्रतिपक्ष हैं। जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं। पांच विधायक निर्दलीय हैं, जो कि भाजपा के साथ हैं। बसपा के एक विधायक पहले ही भाजपा को समर्थन दे चुके हैं। सदन में शिरोमणि अकाली दल का भी एक विधायक है। कुछ समय पहले तक अकाली दल ने इनेलो को समर्थन दे रखा था लेकिन एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो व अकाली दल अलग हो चुके हैं।

नैना के नाम पर है सेक्टर तीन का इनेलो कार्यालय
चौटाला परिवार में चल रहे घमासान के बीच विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला को चंडीगढ़ स्थित पार्टी का प्रदेश मुख्यालय भी खाली करना पड़ सकता है। पार्टी का प्रदेश मुख्यालय डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला के सरकारी फ्लैट में चल रहा है। दुष्यंत और दिग्विजय सिंह चौटाला को इनेलो से निष्कासित करने के बाद अब कार्यालय खाली करने जैसे हालात भी बनते दिख रहे हैं। हालांकि अभी तक नैना चौटाला की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय से अधिकांश जरूरी कागजात और सामान को शिफ्ट करने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed