फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Rahul Gandhi rally in yamunanagar of Haryana

न्याय योजना ने मोदी को हिला दिया, टीवी पर उनके चेहरे का रंग उड़ा नजर आता है- राहुल गांधी

Fri, 29 Mar 2019 12:58 PM IST
ajay kumar निरंजन राणा, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
निरंजन राणा, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Rahul Gandhi rally in yamunanagar of Haryana
हरियाणा में राहुल गांधी की रैली और रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में चुनावी अभियान का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। यमुनानगर, करनाल में चुनावी रैली और कुरुक्षेत्र के लाडवा में सभा को संबोधित किया। यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में चुनावी रैली में कहा कि प्रधान चौकीदार के सारे वादे झूठे हैं। 

विज्ञापन


तीनों स्थानों पर राहुल गांधी का भाषण प्रधानमंत्री मोदी पर ही केंद्रित रहा। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी आय गारंटी योजना ने प्रधानमंत्री को हिला दिया है। टीवी पर उनके चेहरे का रंग उड़ा हुआ नजर आता है। मोदी ने अमीरों की रक्षा की, कांग्रेस ने गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए बल्लेबाजी की। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हर किसी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


मोदी के झूठे वादे पर कांग्रेस थिंक टैंक से सर्वे कराया तो पता चला कि हम हर परिवार के खाते में 72 हजार रुपये हर साल दे सकते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के 20 फीसदी गरीब लोगों के अकाउंट में 72 हजार रुपए डाले जाएंगे। राहुल गांधी यहीं पर नहीं रुके और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इस गब्बर सिंह ने बहुत लूटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Rahul Gandhi rally in yamunanagar of Haryana
राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला

मोदी जी स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया... जहां भी बात करते हैं इसी की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने युवाओं के 30 हजार करोड़ रुपये छीनकर अनिल अबांनी के बैंक में डाल दिया। आज बैंकों की चाबी अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों के हाथ में हैं। हम यह चाबी जनता को सौंपेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव में किए वादे को 10 दिन के अंदर नहीं सिर्फ 2 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो गया। इसी तरह केंद्र में सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्जें माफ किए जाएंगे।

घोषणापत्र में व्यापार, खेती, रोजगार को बढ़ावा
राहुल गांधी ने कहा कि कई दौर की चर्चाओं के बाद पार्टी ने अपना घोषणापत्र तैयार किया है। घोषणापत्र में व्यापार, खेती, रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई चीजें शामिल होंगी।

मैं सच बोलता हूं और अगर आपको झूठ सुनना है तो मोदी के पास जाइए : राहुल गांधी
लाडवा अनाज मंडी में कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा के साथ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं सच बोलता हूं और अगर आपने झूठ सुनना है तो मोदी के पास जाइए।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार जारी रखते हुए कहा कि कहा कि गरीबों का पैसा अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को देने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने बैंकों की चाबी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी व विजय माल्या को दे दी जो देश की जनता का हजारों करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग गए।

Lok sabha election 2019, Rahul Gandhi rally in yamunanagar of Haryana
जगाधरी में राहुल गांधी की रैली

इन मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
- चौकीदार 
- नोटबंदी
- जीएसटी 
- राफेल 
- भाजपा व मोदी तानाशाह
- झूठे वादे

कांग्रेस सरकार आई तो यह करेंगे
- 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जाएगा
- आय गारंटी योजना
- स्टार्टअप के लिए कोई परमिशन नहीं लेनी होगी
- नए कारोबार के लिये तीन साल तक नहीं लेना होगा कोई भी लाइसेंस
- जीएसटी को सरल बनाएंगे
- जो वादे किए वो पूरे करेंगे
- किसानों के कर्जे माफ होंगे

कार्यकर्ताओं को निर्देश
- हर बूथ पर मोदी, आरएसएस और भाजपा के खिलाफ लड़ें
- जनता को राफेल, नोट बंदी, जीएसटी की सच्चाई बताएं
- मोदी के झूठे वादे जनता को बताएं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed