भाजपा के घोषणापत्र को सुखपाल खैरा ने लिया आड़े हाथ, कहा-देशवासियों को गुमराह करने वाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के घोषणा पत्र को बठिंडा सीट से पीडीए उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने देशवासियों को गुमराह करने वाला बताया। साथ ही कहा डीएसपी करणशेर सिंह जैसे पुलिस अधिकारियों के कारण पंजाब पुलिस की छवि खराब हो रही है।
खैरा सोमवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। खैरा ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान देश का विकास नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा ने जो घोषणा पत्र में किसानों को लालच दिया है, वह सिर्फ चुनावी स्टंट साबित होगा। डीएसपी करणशेर सिंह की ओर से रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पांव छुए जाने को लेकर खैरा ने कहा कि ऐसे डीएसपी जैसे पुलिस अधिकारियों के कारण पंजाब पुलिस की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ हो चुका है कि पंजाब पुलिस बादलों की हिमायती है। जिससे नहीं लगता कि बठिंडा सीट पर पंजाब पुलिस की निगरानी में बिना किसी पक्षपात के चुनाव हो पाएंगे।
खैरा ने बताया कि वह बादलों का राज खत्म करने के लिए बठिंडा सीट से चुनाव मैदान में आए है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर गत विधानसभा चुनाव लड़ चुके मनजीत सिंह को पंजाब एकता पार्टी में शामिल किया।
डीएसपी के खिलाफ आयोग को लिखा: आईजी
डीएसपी करणशेर की तरफ से पूर्व डिप्टी सीएम के पैर छुए जाने के मामले को लेकर आईजी एम एफ फारूकी ने बताया कि इस बाबत उन्होंने चुनाव आयोग को लिखकर भेज दिया है। अब अगली कार्रवाई चुनाव आयोग की ओर से की जाएगी। आयोग के आदेश का पालन कराया जाएगा।