फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Kuldeep Bishnoi joins parivartan yatra of Congress fourth day

कुलदीप बिश्नोई बोले-मैं कांग्रेस में हूं, जहां राहुल गांधी वहां मैं, जहां नहीं, वहां मैं भी नहीं

Sat, 30 Mar 2019 01:03 PM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Kuldeep Bishnoi joins parivartan yatra of Congress fourth day
कुलदीप बिश्नोई और राहुल गांधी - फोटो : File Photo

‘मैं कांग्रेस में हूं और जहां राहुल गांधी हैं, वहां मैं हूं। जहां राहुल गांधी नहीं, वहां मैं भी नहीं।’ पिछले कई दिनों की अटकलों के बाद यह जवाब प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समन्वय कमेटी के सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने दिया। पिछले तीन दिनों से जहां कांग्रेसी सड़क नाप रहे थे, वहीं बिश्नोई कुछ तस्वीरों के जरिए स्टेडियम में  क्रिकेट मैच देखते नजर आए थे। 

विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा के दौरान स्टेडियम में खींची गई यह फोटो मीडिया व सोशल मीडिया में खूब चर्चा में थी। तो दूसरी चर्चा इस बात को लेकर रही कि वे भाजपा का रुख कर सकते हैं। लेकिन चौथे दिन परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाया। 
विज्ञापन


पिपली रेस्ट हाउस में इन चर्चाओं पर बिश्नोई मुखर दिखे। उन्होंने दो टूक कहा कि बार-बार पार्टी बदलना उनकी फितरत नहीं। हालांकि ‘मैं कांग्रेस में हूं और जहां राहुल गांधी हैं, वहां मैं हूं। जहां राहुल गांधी नहीं, वहां मैं भी नहीं।’ इस बयान के बाद कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर नई बहस को फिर जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed