हुड्डा का भाजपा को झटका, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार कांग्रेस में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा को झटके देने शुरू कर दिए हैं। पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। जैलदार पुन्हाना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
सोमवार को इकबाल जैलदार ने हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास पर कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा जिला महासचिव लियाकत अली एडवोकेट व इनेलो किसान सेल के प्रदेश सचिव सलामुद्दीन कुरैशी भी इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए। हुड्डा ने इकबाल जैलदार, इनेलो व भाजपा छोड़कर आने वाले सभी को कांग्रेस में शामिल करने का एलान किया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी को मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
हुड्डा ने कहा कि इकबाल जैलदार पहले भी कांग्रेसी थे, कुछ लोगों के बहकावे में भाजपा में चले गए। फिर से उनकी घर वापसी हो गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इकबाल जैलदार का मेवात के लोगों में अच्छा रसूख है। उनके पार्टी में आने से कांग्रेस को फायदा होगा। जैलदार ने कहा कि भाजपा में वह घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार ने पुन्हाना और मेवात के विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।
हुड्डा की विकासपरक नीतियों के कारण कांग्रेस का दामन थामा है। इस दौरान पीसीसी सदस्य पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, रुजदार तिवाडा, इकबाल लुहिगा कला, हाजी फकीरा टुंडला, असगर सरपंच नीमका, जहाज खान पूर्व सरपंच मधियाकी, एडवोकेट नियाज मोहम्मद, जिला पार्षद अय्यूब, अब्बास टेड, भभल जैलदार, कमरुद्दीन, छोटलली नंबरदार, इकबाल सरपंच, असगर सरपंच इत्यादि मौजूद रहे।