फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Haryana Budget Depends on Election Dates

हरियाणाः लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, इस पर टिका बजट का दारोमदार

Sun, 10 Feb 2019 09:47 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Haryana Budget Depends on Election Dates
वित्त वर्ष 2018-19
लोकसभा चुनाव के साथ हरियाणा के विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, इस चक्कर में आगामी दिनों में पेश होने वाला हरियाणा का बजट सत्र संशय में घिरा हुआ है। भले ही विधायक नहीं चाहते कि प्रदेश में एक साथ दोनों चुनाव करवाएं जाएं। लेकिन प्रदेश सरकार अभी भी इस संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम सलाह व निर्देश का इंतजार कर रही है। वैसे, हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल अक्तूबर 2019 में पूरा होगा। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने वाला है। अब संशय यह है कि केंद्रीय नेतृत्व यदि हरियाणा सरकार को लोकसभा के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाने की सलाह देता है, तो सरकार को अपने बजट को अंतरिम बजट के रूप में पेश करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार भी दोनों ही तरह की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए बजट की तैयारी करने में जुटी हुई है। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब भी यही बात दोहरा रहे हैं कि एक साथ चुनाव का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को ही लेना है। जबकि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को जो निर्देश देगी, पूरी टीम उसी तरह काम करेगी।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 23 मार्च 2005 को भी तत्कालीन सरकार ने अंतरिम बजट किया था। यह बजट तीन महीने का था।
विज्ञापन


23 फरवरी को बजट पेश करने की संभावना
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से  शुरू होने वाला है। सूत्रों के अनुसार इस दिन गवर्नर का अभिभाषण होगा और शोक प्रस्ताव पास किए जाएंगे। उम्मीद है कि 21 और 22 फरवरी को डबल सीटिंग के साथ गवर्नर के स्पीच पर सदन में बहस करवाई जाए। लेकिन इसके लिए सरकार को 20 फरवरी को एक प्रस्ताव लाना होगा, जिसके बाद ही 21 फरवरी को प्राइवेट मुद्दों के बजाए गवर्नर स्पीच पर सार्वजनिक मुद्दों पर बहस संभव हो सकेगी। 22 फरवरी तक गवर्नर स्पीच पर बहस पूरी होने के बाद सरकार 23 फरवरी (शनिवार) को बजट पेश कर सकती है। ताकि रविवार को विधानसभा सदस्यों को बजट पर अध्ययन करने का समय मिल जाए और फिर 25, 26 व 27 फरवरी तक बजट पर बहस पूरी करवाई जाए। विपक्षी दल तो इस बात की भी आशंका जता रहे हैं कि 27 फरवरी को सरकार विधानसभा भंग भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 को फिर कैबिनेट, किसान पेंशन पर लग सकती है मुहर
हरियाणा में 4 फरवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार ने 13 फरवरी को फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसकी अध्यक्षता करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में जनहित की कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। बाद में इन योजनाओं को बजट में शामिल किया जा सकता है। संभावना यह भी है कि इस कैबिनेट में किसानों को पेंशन दिए जाने संबंधी ड्राफ्ट पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed