फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Ex Army Chief JJ Singh Resigned from Shiromani Akali Dal

पंजाबः लोकसभा चुनाव 2019 में पहले शिअद को लगा बड़ा झटका, जेजे सिंह का इस्तीफा

Wed, 12 Dec 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Ex Army Chief JJ Singh Resigned from Shiromani Akali Dal
जेजे सिंह
पूर्व आर्मी चीफ जनरल जेजे सिंह ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से इस्तीफा दे दिया। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भेजे अपने इस्तीफे में जनरल सिंह ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। इस्तीफा देने के बाद जनरल सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने शिअद लीडरशिप से अपनी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


जनरल सिंह ने अकाली दल से इस्तीफा देने के साथ-साथ शिअद एक्ससर्विसमैन विंग के प्रेसीडेंट के ओहदे से भी इस्तीफा दे दिया है।  जनरल सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम दिए संदेश में लिखा है कि उन्होंने बेहद भारी मन से शिअद और शिअद एक्स सर्विसमैन विंग के प्रेसीडेंट पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही लिखा है कि वह अकाली लीडरशिप की पिछले कुछ वर्षों के दौरान रही गतिविधियों से नाखुश थे। जिनकी वजह से अकाली दल के खिलाफ काफी रोष प्रदर्शन, रोष मार्च व धरने हो रहे थे। इन सारे प्रदर्शनों ने टीवी व सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 
विज्ञापन

भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि वह लोगों व देश की सेवा करना चाहते हैं और उनके इस फैसले से इस निश्चय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहा कि उनके लिए राजनीतिक विकल्प खुले रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके जनरल सिंह ने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले शिअद ज्वॉइन किया था। उन्हें पटियाला शहरी हलके से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। 

 वह चुनाव हार गए थे। उस समय उन्हें पैराशूट उम्मीदवार बताकर स्थानीय अकाली लीडरों ने भी अंदरखाते जनरल सिंह का काफी विरोध किया था। जनरल सिंह पहले सिख अधिकारी थे, जो आर्मी चीफ बने। उन्होंने 1965 और 1971 के युद्ध लड़े। कारगिल में भी पाकिस्तानी घुसपैठियों को हराने में उनका रोल रहा। उन्होंने आर्मी के 22वें चीफ के तौर पर 31 जनवरी 2005 से 30 सितंबर 2007 तक सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed