{"_id":"5c84e749bdec22146d706668","slug":"lok-sabha-election-2019-election-commission-of-india-mobile-app-for-disable-voters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दिव्यांग मतदाताओं का रखा जाएगा खास ख्याल, केंद्रों पर मिलेगी विशेष सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दिव्यांग मतदाताओं का रखा जाएगा खास ख्याल, केंद्रों पर मिलेगी विशेष सुविधा
Sun, 10 Mar 2019 04:00 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं का खास ख्याल रखा जाएगा। यदि दिव्यांग मतदान करना चाहते हैं तो उन्हें पोलिंग बूथ पर एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। व्हीलचेयर से लेकर घर से लाने और पहुंचाने तक की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयार की जा रही है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद डिसेब्लिटी नाम से (पीडब्ल्यूडी) एक खास मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप में और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने इस बारे में विशेष जानकारी दी।
विज्ञापन
एप में मिलेगी ये सभी सुविधाएं
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान वाले दिन घर से पोलिंग बूथ तक वाहन उपलब्ध करवाना, रैंप की सुविधा, पानी की सुविधा, लाइट की सुविधा, व्हीलचेयर की सुविधा और ब्रेल बैलेट पेपर व ब्रेल वोटर स्लिप की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी मोबाइल एप में न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन, रिक्वेस्ट फॉर मार्किंग एज पीडब्ल्यूडी, रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर, रिक्वेस्ट फॉर चेंज, रिक्वेस्ट फॉर व्हीलचेयर, बूथ लोकेटर, चेक स्टेटस समेत कई विकल्प मौजूद हैं।
दिव्यांग मतदाता से जुड़ी कई अहम सुविधाएं हैं। दिव्यांग मतदाता को सिर्फ इस एप पर जाकर अपना वोटर नंबर भरना है और अपनी संबंधित रिक्वेस्ट सेंड कर देनी है। निर्वाचन आयोग के पास रिक्वेस्ट पहुंचने के बाद संबंधित सुविधा का इंतजाम करवा दिया जाएगा।
दिव्यांग मतदाता से जुड़ी कई अहम सुविधाएं हैं। दिव्यांग मतदाता को सिर्फ इस एप पर जाकर अपना वोटर नंबर भरना है और अपनी संबंधित रिक्वेस्ट सेंड कर देनी है। निर्वाचन आयोग के पास रिक्वेस्ट पहुंचने के बाद संबंधित सुविधा का इंतजाम करवा दिया जाएगा।